Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), पूर्वी सिंहभूम द्वारा महिला कृषकों को कृषि कार्यों में आत्मनिर्भर, सशक्त एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से ‘महिला किसान गोष्ठी एवं महिला अनुकूल कृषि यंत्र जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन घाटशिला परिसर में किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त श्री राजीव रंजन शामिल हुए. इसके साथ ही उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री अनुराग तिवारी और अनुमंडल पदाधिकारी (घाटशिला) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही. मौके पर अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक डॉ. सीमा सिंह तथा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार जिले में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में जिला परिवहन कार्यालय (District Transport Office) द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया गया. 2 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान यह विशेष अभियान 02 जुलाई 2026 से 08 सितंबर 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों के अनुसार संचालित किया जा…

Read More

उदित वाणी, जयपुर : राजस्थान के झालावाड़ जिले के अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया. बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ और समय से पहले जन्म होने के कारण बच्चे अभी मेडिकल देखरेख में हैं. झालावाड़ शहर के भोई मोहल्ले की रहने वाली और अरुण कश्यप की पत्नी ज्योति कश्यप ने बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे चार बच्चों को जन्म दिया. इस घटना ने पूरे अस्पताल का ध्यान खींचा और डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ घटना बताया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, चारों बच्चे गर्भावस्था के लगभग 29वें सप्ताह में पैदा हुए और समय से पहले जन्म…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रीमियर डिवीजन में जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स ने टाटा स्टील को 3-1 से हरा दिया. मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया. लॉमसांगजुआला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए. उन्होंने 34वें मिनट में टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. पहले हाफ के इंजरी टाइम में थिंगबैजाम सचिन सिंह ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. दूसरे हाफ में टाटा स्टील ने 58वें मिनट में आशामन हेम्ब्रम के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन 75वें मिनट में लॉमसांगजुआला ने अपना दूसरा गोल कर मैच 3-1 से अपने पक्ष में समाप्त कर दिया. सुपर डिवीजन गोपाल…

Read More

उदित वाणी, देवघर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025–27 की एकदिवसीय तृतीय कार्य समिति की बैठक आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने जा रही है. देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में यह महत्वपूर्ण बैठक देवघर स्थित जैन मंदिर में संपन्न होगी. बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तैयार की जाएगी. प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रांतीय…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है. पार्टी की केंद्रीय टीम द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के अनुमोदन के बाद जारी सूची में दीपक महतो को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के इस निर्णय को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील कार्यशैली और नेतृत्व पर केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है. गौरतलब है कि झारखंड…

Read More

वरिष्ठ नागरिक संघ व श्रमिक समिति की टीम ने नए अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर वॉर्ड-17 में पेयजल संकट के शीघ्र निवारण की अपील की। नगर आयुक्त ने वर्ष के अंत तक नल जल टेस्टिंग शुरू कराने का आश्वासन दिया।

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन की संरचना (रैक) में बदलाव का निर्णय लिया है. इसके तहत ट्रेन में एक सामान्य (जनरल) कोच की जगह अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा. नई व्यवस्था 17 जुलाई 2026 से टाटानगर से खुलने वाली ट्रेन तथा 18 जुलाई 2026 से बक्सर से रवाना होने वाली ट्रेन में प्रभावी होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण कुमार जोशी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुसाबनी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त करते हुए उसके चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. मामले में वाहन मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की मध्यरात्रि सूचना मिली थी कि लाल रंग की टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने की तैयारी है. वरीय अधिकारियों…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए एक नाबालिग को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ पकड़ लिया गया. आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर के लंका टोला निवासी 17 वर्षीय राजा कुमार झा पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री…

Read More