Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के उत्पादन एवं वितरण आंकड़े जारी किए हैं. कंपनी के भारतीय संचालन में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है. टाटा स्टील इंडिया का पहली तिमाही में उत्पादन 5.82 मिलियन टन (पिछली वर्ष की समान तिमाही से 11 प्रतिशत अधिक) रहा है. टाटा स्टील नीदरलैंड्स का 1.55 मिलियन टन और टाटा स्टील थाईलैंड का उत्पादन 0.33 मिलियन टन रहा है. टाटा स्टील ने मजबूत घरेलू मांग, समृद्ध उत्पाद मिश्रण और विपणन क्षमता के बल पर इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. डिलीवरी टाटा स्टील इंडिया की…
Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच तेज, DIG ने की SIT के साथ समीक्षा बैठक; फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच को लेकर पुलिस महकमा अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. गुरुवार को कोल्हान प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) ने मामले की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जांच को और तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और शेष फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. गौरतलब है कि 27 जून को शहर के डीडी बार के समीप हिमांशु सिंह पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल हिमांशु…
Jamshedpur : राहुल बच्चा हत्याकांड : चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी में मुख्य आरोपी शब्बे पुलिस मुठभेड़ में घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हथियार बरामदगी के लिए ले जाए जाने के दौरान मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार, मानगो थाना कांड संख्या 145/2026 मृतक राहुल बच्चा के…
Jamshedpur : छह घंटे में गैंगरेप का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, अपाची बाइक व शराब की बोतलें बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जमशेदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास समेत अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क…
Jamshedpur : राहुल बच्चा हत्याकांड : हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, SI संजय की जवाबी कार्रवाई में शब्बे के दोनों पैरों में लगी गोली
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो के चर्चित राहुल उर्फ बच्चा हत्याकांड में गुरुवार को उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब मुख्य आरोपी साहेब सिंह उर्फ शब्बे को पुलिस हथियार बरामद कराने के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची. बरामदगी के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को चकमा देकर लोडेड पिस्टल उठा ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सब इंस्पेक्टर संजय ने तत्काल आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चली गोली शब्बे के दोनों पैरों में लगी. घायल होने के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार, मानगो…
Seraikela-Kharsawan : SIR-2026 के तहत प्रगति की उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश
उदित वाणी, सरायकेला-खरसावाँ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित SIR-2026 (Special Intensive Revision / विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. इस महत्वपूर्ण डिजिटल बैठक में जिले के सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इन्उमरेशन प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की विधानसभावार समीक्षा बैठक के दौरान इन्उमरेशन (गणना) प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण तथा उनके डिजिटाइजेशन कार्यों की विधानसभावार गहन समीक्षा की गई. उपायुक्त श्री नितिश कुमार…
Seraikela-Kharsawan : जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप आयोजित, 258 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण
उदित वाणी, सरायकेला : जिले में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 08 जुलाई, 2026 को विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप (Ayurvidya Health Camp) का आयोजन किया गया. इन विशेष शिविरों के दौरान कुल 258 छात्र-छात्राओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इसके साथ ही बच्चों को आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क औषधियों का वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया. शिविरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी कराया गया तथा नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. कदमदिया और दुधि विद्यालय में बच्चों…
National : कोलकाता में विरोध मार्च के दौरान ममता बनर्जी ने खोया आपा, पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़
उदित वाणी, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपना आपा खो दिया और बारुईपुर में एक नाबालिग के कथित रेप और हत्या के विरोध में कोलकाता में अपनी पार्टी के विरोध जुलूस के दौरान मचे हंगामे के बीच एक पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने बारुईपुर घटना के विरोध में जुलूस निकालने का आह्वान किया था. कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह मार्च बालीगंज आउटपोस्ट से दक्षिण कोलकाता में हाजरा क्रॉसिंग की ओर शुरू हुआ. हालांकि, जुलूस के आगे बढ़ते ही तनाव बढ़ गया.…
National : बैंक खाते फ्रीज करना राजनीतिक प्रतिशोध, चुनाव आयोग को दिए गए सभी चंदा विवरण: TMC
उदित वाणी, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पार्टी के बैंक खातों को कथित रूप से फ्रीज किए जाने के मुद्दे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित कदम बताया है. पार्टी ने कहा कि उसके सभी वित्तीय लेन-देन पूरी तरह पारदर्शी हैं और चंदे से संबंधित सभी जानकारियां समय-समय पर चुनाव आयोग और आयकर विभाग को उपलब्ध कराई जाती रही हैं. टीएमसी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर जारी बयान में कहा कि पार्टी के बैंक खातों में उपलब्ध सभी फंड का पूरा विवरण संबंधित संवैधानिक और वैधानिक संस्थाओं को दिया गया…
Jamshedpur Crime : दिनदहाड़े हाईवे पर महिलाओं की कार रोककर दबंगई, ओवरटेक कर दी धमकी; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी और सड़क पर गुंडागर्दी का मामला सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही महिलाओं की कार को कुछ युवकों ने ओवरटेक कर जबरन रोक लिया. आरोप है कि कार रुकवाने के बाद युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया, उन्हें धमकाया और वाहन में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया. अचानक हुई इस घटना से कार में सवार महिलाएं भयभीत हो गईं. घटना के बाद पीड़ित महिलाओं ने नजदीकी थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत…
