Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jharkhand : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का आगाज
उदित वाणी, नई दिल्ली/रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का भव्य आगाज किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के विकास को लेकर अपना विज़न साझा करते हुए कहा, “झारखंड की पहचान केवल माइंस (खनन) से नहीं, बल्कि माइंड्स (बौद्धिक पूंजी) से भी होनी चाहिए. झारखंड के पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के संगम से झारखंड और देश का विकास होगा.” पहले दिन आईटी, एआई एवं डिजिटल गवर्नेंस पर हुआ मंथन झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले सत्र में…
Jamshedpur : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक, मलेरिया जांच बढ़ाने एवं डेंगू व चिकनगुनिया को लेकर जागरूकता के निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में मलेरिया के प्रसार की रोकथाम, जन शिकायतों के निष्पादन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण प्रबंधन, डायलिसिस सेवा, प्रोजेक्ट उल्लास सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर चिकित्सीय सुविधा पर बल बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई पर विशेष बल दिया. उन्होंने कहा कि उपलब्ध…
Adityapur : अपराध नियंत्रण और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग पर SP मनोज स्वर्गियारी से मिले उप महापौर अंकुर सिंह
उदित वाणी, आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह ने आज सरायकेला-खरसावां जिला के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उप महापौर ने पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. राममड़ैया बस्ती सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग इस चर्चा के क्रम में उप महापौर ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया. उन्होंने विशेष रूप से राममड़ैया…
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नकली सिगरेट के अवैध कारोबार पर जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद की है. इस मामले में मानगो थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरे रैकेट के तीन कथित संचालक अब भी फरार हैं. पुलिस का कहना है कि नकली सिगरेट शहर की विभिन्न दुकानों में सप्लाई की जा रही थी. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानगो के…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आरआईटी पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते पांच फरार गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. सभी गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी उनके ठिकानों से की गई है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई. गिरफ्तार गैर जमानती वारंटियों में विकास पासवान, भोला लोहार, रवि रंजन त्रिपाठी, संतोष कुमार और सुरेश अधिकारी शामिल हैं. थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने बताया कि जिला में फरार एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आरआईटी थानान्तर्गत जनता रो हाउस कॉलोनी, आदित्यपुर-02 स्थित बंद पड़े मकान संख्या-268 को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. इस बड़ी चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मुख्य दरवाजे का ताला काटकर भीतर घुसे चोर चोरों ने मकान संख्या-268 की चहारदीवारी को फांदकर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद मुख्य दरवाजे का ताला काटकर चोर मकान के भीतर घुस गए. चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के लॉकर को बेरहमी से तोड़ दिया. वहां रखे लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और…
Jharkhand : रांची में GST ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी की बैठक, सिंहभूम चैंबर ने उठाए व्यापारियों के महत्वपूर्ण मुद्दे
उदित वाणी, रांची : रांची में आयोजित जीएसटी ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी (GST Grievance Redressal Committee) की बैठक में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया. चैंबर ने जीएसटी पोर्टल, जीएसटी अपीलीय अधिकरण (GSTAT) पोर्टल तथा जीएसटी अधिनियम एवं नियमों में आवश्यक सुधारों के संबंध में विस्तृत सुझाव प्रस्तुत किए. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता श्री प्रदीप सक्सेना, आईआरएस, मुख्य आयुक्त, केंद्रीय जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, झारखंड-बिहार ने की. वहीं, इसकी सह-अध्यक्षता श्री अमित कुमार, आईएएस, सचिव-सह-आयुक्त, राज्य जीएसटी, झारखंड…
Jamshedpur : मानगो पुलिस का बड़ा एक्शन: 39 लाख की नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार, तीन कारोबारी फरार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने नकली सिगरेट के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 39 लाख रुपये मूल्य की 45,600 पैकेट डुप्लीकेट सिगरेट बरामद की है. इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस पूरे रैकेट से जुड़े तीन कथित संचालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में…
मज़ार के सामने हुई घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ में जुटी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग के पहलुओं सहित सभी संभावनाओं की गहन जांच जारी।
Jamshedpur : 24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार, चोरी की बाइक व टूटी सोने की चेन बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के घड़ी पार्क के पास महिला से सोने की चेन छीनने की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. मामले में पुलिस ने एक आरोपी विक्रम हो (25) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उसका साथी रोहित उर्फ रोहन उर्फ चिंडी अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 7 जुलाई को दो बदमाश स्प्लेंडर बाइक (जेएच-05 डीसी-1914) पर सवार होकर घड़ी पार्क के समीप पहुंचे…
