Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा दो लाख रुपये का इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा आखिरकार पुलिस की लगातार बढ़ती घेराबंदी और ताबड़तोड़ दबिश के आगे झुक गया. बुधवार को उसने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. शहर में कई दिनों से पुलिस और अपराधी के बीच चल रही आंख-मिचौली का अंत आखिरकार कोर्ट परिसर में हुआ, जहां बोदरा ने कानूनी प्रक्रिया के तहत सरेंडर कर दिया.…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में बुधवार शाम अपराधियों ने एक युवक की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है. घटना मज़ार के सामने उस समय हुई, जब राहुल वहां मौजूद था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावर अचानक पहुंचे और राहुल पर नजदीक से गोली चला दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद हमलावरों ने उसकी हत्या सुनिश्चित करने के इरादे से सिर पर ईंट से भी हमला किया और मौके से फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने राहुल नामक एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद सिटी एसपी ललित मीणा और एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के…

Read More

उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे घुटने टेक दिए। घटना के बाद से फरार चल रहा बोदरा बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय पहुंचा और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जाता है कि अदालत पहुंचने के दौरान आरोपी कांपते हुए कोर्ट में पेश हुआ और उसके पसीने छूट रहे थे, जिससे उस पर लगातार बनी पुलिस की दबिश और गिरफ्तारी के भय का असर साफ नजर आ रहा था। हिमांशु…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अभिषेक कुमार (25) को नितिबाग कॉलोनी स्थित मेनन अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर की गई. पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 अप्रैल 2026 को चंद्रिका पॉल की शिकायत पर दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी और उसके साथियों ने उनके पति तारक पॉल तथा उनके मित्र राहुल भक्त को घर में…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : नीरज सिंह से हिमांशु हत्याकांड से जुड़े मामले में पुलिस की कार्रवाई और प्राथमिकी (एफआईआर) को लेकर अधिवक्ता प्रकाश झा ने कई कानूनी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अब तक उपलब्ध जानकारी के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि प्राथमिकी में दर्ज बयान पूरी तरह सूचक (इन्फॉर्मेंट) का नहीं लगता. उनका दावा है कि पुलिस ने स्वयं को बचाने के उद्देश्य से दस्तावेज तैयार कराकर उस पर हस्ताक्षर कराए हो सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले के सभी दस्तावेज अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं, इसलिए किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के 16 नंबर रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही सीमा कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से फरार होने का प्रयास किया. हालांकि महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत सक्रिय हो गये और पीछा कर एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. पकड़े गये आरोपी की पहचान विक्रम हो के रूप में हुई है.…

Read More

उदित वाणी, पोटका : पोटका के ग्रामीण छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की. इस दौरान छात्रों ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपकर कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर एवं इसके आसपास के इलाकों में कथित रूप से धड़ल्ले से चल रहे अवैध लॉटरी, गांजा, ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की. ज्ञापन में छात्रों ने चिंता जताते हुए कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं का भविष्य बुरी तरह प्रभावित हो…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार (07 जुलाई, 2026) को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों को लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने क्रमवार सुनीं शिकायतें, कई मामलों का ऑन द स्पॉट संज्ञान कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जनता दरबार में आए फरियादियों के आवेदनों की क्रमवार समीक्षा की और उनकी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार एक विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत अनुमण्डल पदाधिकारी (एसडीओ), धालभूम, जमशेदपुर के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में 06 (छह) विशेष जांच दलों का गठन किया गया है. इन गठित टीमों में 06 परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता के साथ-साथ नगर निकायों के विशेष पदाधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, 01 पुलिस पदाधिकारी तथा 04 सशस्त्र बल शामिल हैं. इन प्रमुख संस्थानों और होटलों का हुआ औचक निरीक्षण अभियान…

Read More