Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur : टाटा जू में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ वन महोत्सव का समापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सप्ताहभर चले इस आयोजन के समापन समारोह के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया. इस अभियान के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी मां के नाम एक पेड़ समर्पित करने और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया. इस पहल के तहत जैव विविधता को बढ़ावा देने और वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक खाद्य संसाधन उपलब्ध कराने के…
Jamshedpur : हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच के लिए राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग अब तेज हो गई है. इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में लोकभवन जाकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई और न्याय की मांग राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की पुरजोर वकालत की. उन्होंने महामहिम से मांग…
Jamshedpur : 36 वर्षों से न्याय की मांग पर अड़े झारखंड स्टील ठेका मजदूर, उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के झारखंड स्टील ठेका मजदूरों ने पिछले 36 वर्षों से लंबित अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है. इस सिलसिले में एसोसिएशन ऑफ आदिवासी सोसाइटीज, एस.जी. पटेल एवं आदिवासी वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े मजदूरों और उनके प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त (डीसी) से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा. 1981 के आपातकाल से लेकर 1990 तक निभाई थी अहम भूमिका मजदूरों का कहना है कि वर्ष 1981 के आपातकाल से लेकर 1990 तक उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी. उस कठिन दौर में टाटा स्टील के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरुवाडूंगरी पंचायत के रीदय टोला स्थित छोटे तालाब से सोमवार को एक करीब 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव को तैरता हुआ देखा, जिसके तुरंत बाद इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी गई. मृतक की हुई पहचान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकलवाया. पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 60…
Jamshedpur : SIR-2026 के तहत प्रपत्र वितरण एवं BLO ऐप में डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश
उदित वाणी, जमशेदपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-47, जुगसलाई में प्रपत्र वितरण एवं BLO ऐप में डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. कम प्रगति वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश इस बैठक में मुख्य रूप से ऐसे मतदान केंद्रों (पोलिंग बूथों) की विशेष रूप से समीक्षा की गई, जहां प्रपत्र वितरण एवं BLO ऐप में डिजिटाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई है. उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते…
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड फुटबॉल लीग के विभिन्न डिवीजनों में मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रीमियर डिवीजन मैच में क्लासिक एट स्पोर्टिंग क्लब ने आंध्रा स्पोर्टिंग यूनियन को 2-0 से हराकर जीत की लय हासिल की. पहले हाफ में गोल नहीं हो सका. दूसरे हाफ के शुरू में मक्कू हांसदा (47वें मिनट) ने क्लासिक एट को बढ़त दिलाई. इसके बाद सुनील मुंडा (63वें मिनट) ने दूसरा गोल कर टीम की जीत पक्की कर दी. क्लासिक एट ने मैच के बाकी समय में बेहतरीन नियंत्रण बनाए रखा. सुपर डिवीजन गोपाल मैदान पर पंडित रघुनाथ मेमोरियल फाउंडेशन…
Jamshedpur : JFC के GM ने राष्ट्रपति के हाथों डूरंड कप ट्रॉफी अनावरण समारोह में किया प्रतिनिधित्व
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी के जनरल मैनेजर प्रशांत गोर्डबोले ने क्लब की ओर से राष्ट्रपति भवन में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डुरंड कप 2026 की ट्रॉफियों के औपचारिक अनावरण और फ्लैग ऑफ समारोह में भाग लिया. समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 135वें संस्करण की तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का अनावरण किया और देशभर के दौरे पर रवाना किया. इस अवसर पर विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि, भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और टूर्नामेंट आयोजक मौजूद रहे. जमशेदपुर एफसी का ग्रुप और शेड्यूल जमशेदपुर एफसी (मेन ऑफ स्टील) टूर्नामेंट के ग्रुप सी में हिस्सा लेगा. इसके…
Jharkhand : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर दो सप्ताह में मसौदा योजना दाखिल करे धार्मिक न्यास बोर्ड: हाई कोर्ट
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के प्रबंधन के लिए दो सप्ताह के भीतर मसौदा (ड्राफ्ट स्कीम) दाखिल करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को आगामी रथयात्रा मेला के शांतिपूर्ण और सुचारू आयोजन के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया. न्यायमूर्ति आनंद सेन की बेंच में मंदिर प्रबंधन से संबंधित विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से बताया गया कि मंदिर के समग्र प्रबंधन के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही…
Jharkhand Crime : जमीन विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बड़ा भाई समेत परिवार के कई सदस्य नामजद
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में मृतक के सगे बड़े भाई समेत उनके परिवार के कई सदस्यों को नामजद किया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जमीन पर गिरे व्यक्ति को कई लोग मिलकर लाठियों से पीट रहे हैं. हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव निवासी कैलाश यादव (50) मंगलवार को अपने हिस्से की जमीन पर खेत की जुताई कर रहा था. इसी दौरान उनके बड़े भाई विलास यादव अपने परिवार के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बारी-बारी से अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए. कर्मचारियों ने अत्यंत भावुक होकर अपने विचार व्यक्त किए और कंपनी के साथ बिताए वर्षों की यादों को ताजा किया. महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आप कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं. यूनियन…
