Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur : मानगो पुल पर युवक की जान बची, टाइगर मोबाइल जवान की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने मानगो पुल से मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा नदी में छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश का मामला सामने आया. हालांकि, पुल पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात टाइगर मोबाइल के जवान सलमान की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया. जवान ने युवक को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया और सुरक्षित किनारे ले आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पुल की रेलिंग के पास संदिग्ध स्थिति में खड़ा था. उसकी गतिविधियों पर नजर पड़ते ही ड्यूटी पर मौजूद जवान सलमान तुरंत उसकी ओर…
Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड में SIT का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार, घातक हथियार, बाइक और मोबाइल बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित डीडी बार हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को भी विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत निरुद्ध किया गया है. आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, फरार होने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों…
Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड में एसआईटी का बड़ा एक्शन, तीन और आरोपी गिरफ्तार, घातक हथियार, बाइक और मोबाइल बरामद, फरार आरोपियों की तलाश तेज, नाबालिग भी शामिल
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित डीडी बार हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक विधि-विरुद्ध बालक को भी विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत निरुद्ध किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कई घातक हथियार, फरार होने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले का खुलासा करते हुए जमशेदपुर के एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि घटना में शामिल अन्य फरार…
Jamshedpur : साइकिल पर खतरनाक स्टंट कर रहे बच्चों का वीडियो चर्चा में, रोजाना ग्रुप बनाकर करते हैं करतब, देखें वीडियो
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक इलाके में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा साइकिल पर खतरनाक स्टंट किए जाने का मामला इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चों का एक समूह प्रतिदिन यहां इकट्ठा होता है और साइकिल से तरह-तरह के जोखिम भरे स्टंट करता है. इस दौरान राहगीरों की भारी भीड़ इन करतबों को देखने के लिए रुक जाती है. कई लोग बच्चों की इस अद्भुत प्रतिभा और उनके संतुलन की सराहना भी करते हैं. जरा सी चूक बन सकती है बड़ी दुर्घटना का कारण प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ये बच्चे साइकिल चलाते…
National : ममता बनर्जी ने बारुईपुर घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती
उदित वाणी, कोलकाता : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से मोमबत्ती मार्च का नेतृत्व किया. इस दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों ने उनके आवास के सामने ही ममता बनर्जी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और मार्च आगे बढ़ गया, जिससे ममता बनर्जी के घर के बाहर कुछ समय के लिए…
Seraikela-Kharsawan : सदर अस्पताल सरायकेला में जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया से पीड़ित महिला का हुआ सफल ऑपरेशन
उदित वाणी, सरायकेला : सदर अस्पताल, सरायकेला के दंत विभाग में राजनगर प्रखंड अंतर्गत छेड़िया पहाड़ी निवासी सीता हेंब्रम का सफल शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) किया गया. मरीज पिछले लगभग दो माह से मुंह के तालू एवं दांतों के बीच लगभग 2 से 3 सेंटीमीटर आकार की बढ़ी हुई मांसपेशीय वृद्धि (जिंजाइवल हाइपरप्लेशिया) से पीड़ित थीं. इस बीमारी के कारण उन्हें भोजन करने एवं दैनिक जीवन की सामान्य गतिविधियों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. डॉ. रीना सिंह और राजू कुमार पासवान ने किया ऑपरेशन सदर अस्पताल के दंत विभाग में सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. रीना सिंह तथा…
Jharkhand : CM हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, उपकरणों, सुरक्षा मानकों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सुधार के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का जायजा लिया. उन्होंने शूटिंग रेंज के रखरखाव, प्रशिक्षण व्यवस्था, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मौजूद सुविधाओं की समीक्षा की. परिसर…
Jamshedpur : चापड़ के बल पर लूट की वारदात का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, एक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध, नकदी, स्कूटी और हथियार बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना पुलिस ने चापड़ के बल पर लूटपाट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकद राशि, घटना में प्रयुक्त स्कूटी तथा दो स्टील के चापड़ बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलमुरी मार्केट लोहार लाइन निवासी निहाल खत्री (पिता–अर्जुन खत्री) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार शांतिनगर, बारीडीह निवासी राजेश कुमार जायसवाल ने बर्मामाइंस थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे वह…
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है. तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे. वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें मौका नहीं मिल सका. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी वह प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. आखिरकार, दूसरे मुकाबले में वैभव को मौका दिया गया, जिसके साथ 15 साल…
जमशेदपुर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान तेज, विधायकों ने भरे प्रपत्र
उदित वाणी, जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय एवं जुगसलाई के विधायक श्री मंगल कालिंदी को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनसे भरे हुए प्रपत्र प्राप्त किए गए. इस मौके पर संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी उपस्थित रहे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अपील जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. समय पर…
