Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को प्रीमियर डिवीजन मुकाबले में क्लासिक एट और ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोनों टीमों ने 1-1 से ड्रा खेला. पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं. दूसरे हाफ में 54 वें मिनट में दीपक सोरेन ने गोल कर क्लासिक एट को 1-0 की बढ़त दिलाई. ग्रामीण फुटबॉल एकेडमी ने लगातार दबाव बनाए रखा और मैच के अंतिम पांच मिनट बाकी रहते बासुदेव कर्माकर ने 85वें मिनट में गोल कर मैच 1-1 से बराबर कर दिया. इस नतीजे के साथ दोनों टीमों को एक-एक…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) और अमेरिका की सूरी सेवा फाउंडेशन (एसएसएफ) ने टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट (टीएसटीआई) बर्मामाइंस में सूरी सेवा फाउंडेशन एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स को अगले चार वर्षों (अप्रैल 2026 से) के लिए नवीनीकृत कर दिया है. नये समझौते के तहत18.5 लाख की परियोजना लागत स्वीकृत की गई है.इस साझेदारी का उद्देश्य मेकेट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्रों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना है. 2020 से अब तक का सफर साल 2020 में शुरू हुई इस मेरिट अवॉर्ड पहल के तहत अब तक 33 मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट…

Read More

JPSC की 14वी की पीटी रिजल्ट में हुई, धांधली का बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया आरोप उदित वाणी, रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज JPSC द्वारा आयोजित 14वी सिविल सर्विस PT परीक्षा का परिणाम जारी होते ही, राज्य सरकार और जेपीएससी को कटघरे में खड़ा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में जेपीएससी अब योग्यता नहीं, बल्कि अव्यवस्था, अपारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का प्रतीक बन चुका है. एक ओर सिविल सेवा परीक्षा में 103 पदों…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में इको टूरिज्म के विकास, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना, कलाकारों का डेटाबेस तैयार करने और खेल व पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए. झारखंड मंत्रालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा चालू वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को राज्य के अंडरग्राउंड कोयला खदान क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां इको-टूरिज्म विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आहूत पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाईनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित और हिमाँँशु की जोड़ी ने आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी है. पदाधिकारियों ने कहा कि…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों की कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की आम सभा सोमवार दोपहर टीएमसी हॉल में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में हुई. सभा में कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन और यूनियन चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से अनुरोध किया कि यूनियन का चुनाव इसी आम सभा में पूरा कर लिया जाए. इसके बाद एक प्रस्ताव रखा गया कि राकेश्वर पांडेय को पुनः अध्यक्ष पद पर चुना जाए. सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से राकेश्वर पांडेय को फिर से यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया. कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से अध्यक्ष…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील गम्हरिया के मेटल रिकवरी प्लांट पर 2 जुलाई की रात संगठित हथियारबंद भीड़ के हमले ने एक बार फिर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस घटना में कई सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से प्लांट के कर्मचारियों, ठेका मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों में भय का माहौल व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे लगभग 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों का एक समूह चोरी के इरादे से प्लांट में जबरन घुसने की कोशिश कर रहा था. सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की नीतिबाग कॉलोनी सोमवार की सुबह उस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो गई, जब महिला से चेन स्नेचिंग के आरोपी और वारंटी अभिषेक कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने करीब ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया और एक के बाद एक छह मकानों की छतों पर छलांग लगाकर पुलिस को छकाने की कोशिश की. हालांकि भागने के दौरान वह दो मकानों की दीवारों के बीच फंस गया, जिसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर उसे बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया. जानकारी…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित हत्याकांड और कातिलाना हमला मामले की जांच में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में फरार चल रहे डीडी बार के संचालक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह को राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पुलिस जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुकी है. संभावना जतायी जा रही है कि पुलिस की टीम बुधवार रात करीब नौ बजे तक नीरज सिंह को लेकर जमशेदपुर पहुंच जाएगी. इसके बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है. पुलिस सूत्रों के अनुसार,…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने डकैती की साजिश रचने के चर्चित मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप के रूप में हुई है. दोनों लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और उनकी तलाश लगातार की जा रही थी. पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट में कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी डकैती की योजना बना…

Read More