उदित वाणी, जमशेदपुर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय एवं जुगसलाई के विधायक श्री मंगल कालिंदी को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनसे भरे हुए प्रपत्र प्राप्त किए गए. इस मौके पर संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी उपस्थित रहे.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अपील
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा सभी पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें.
समय पर प्रपत्र जमा करने का निर्देश
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित माध्यमों से उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके.


