Author: Udit Vani

उदित वाणी, धनबाद : अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने की दिशा में धनबाद पुलिस ने गुरुवार को एक अनूठी पहल की. पहली बार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के करीब 700 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को एक साथ पुलिस लाइन बुलाकर उनकी परेड कराई गई और उन्हें कानून का पालन करने तथा अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई. पुलिस का दावा है कि झारखंड में इस तरह की जिला स्तरीय परेड पहली बार आयोजित की गई है. कार्यक्रम में सभी लोगों की पहचान का सत्यापन किया गया, फोटोग्राफी कराई…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : भाजपा द्वारा शुक्रवार को आहूत आदित्यपुर बन्द को सफल बनाने हेतु आज संध्या समय मशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें आरआईटी मंडल तथा आदित्यपुर पूर्वी एवं पश्चिमी के कार्यकर्ता शामिल हुए. एस टाईप चौक से शुरु हुआ मशाल जुलूस पान दुकान चौक पर आकर समाप्त हो गया. मशाल जुलूस में पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा तथा महापौर संजय सरदार प्रमुख रुप से शामिल हुए. इस दौरान पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की गई. और आम लोगों से कल के बन्द को सफल बनाने की अपील की गई. इस अवसर पर आरआईटी मंडल…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार देर रात वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के नेतृत्व में जमशेदपुर पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों बिष्टुपुर और साकची की सड़कों पर पुलिस का बड़ा काफिला नजर आया, जिससे देर रात तक लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहा. फ्लैग मार्च में एसएसपी के साथ पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक शामिल रहे. अभियान में करीब 50 टैंगो मोबाइल, पीसीआर वाहन, विभिन्न…

Read More

उदित वाणी, पटमदा : उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आमजन की सुविधा के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान निर्धारित तिथियों के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित किया जा रहा है, ताकि लोगों को उनके घर के पास ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके. 155 आवेदकों ने किया आवेदन, 124 को मिला लर्नर लाइसेंस इसी क्रम में गुरुवार को पटमदा प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार और घातक हथियार रखने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. ये दोनों आरोपी पिछले वर्ष दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित (वांटेड) थे. बागबेड़ा थाना कांड संख्या 127/25 का पूरा मामला पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बागबेड़ा थाना कांड संख्या 127/25, दिनांक 15 दिसंबर 2025 के तहत यह कार्रवाई की गई है. इस मामले में अवैध पिस्टल, दो…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने और विकास की नई संभावनाएं तलाशने के लिए विजन-2050 के तहत 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन आयोजित करेगी. इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योगपति, निवेशक, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम में उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ई-गवर्नेंस और पर्यटन के क्षेत्र में निवेश और विकास पर चर्चा होगी. गुरुवार को आईटी विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…

Read More

चैंबर कल के बंद को नैतिक समर्थन देगा उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक (आईपीएस) को सौंपा. इस दौरान कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा (आईपीएस) तथा पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वक़ारिब (आईपीएस) भी मौजूद थे. चैंबर ने ज्ञापन के माध्यम से शहर में रंगदारी, गोलीबारी, चोरी, छिनतई, महिलाओं से चेन स्नैचिंग और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं पर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. कंपनी ने टीएसयूके (Tata Steel UK) सप्लाई चेन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को गति देने और आंतरिक क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से चार अधिकारियों की नियुक्ति और प्रतिनियुक्ति (सेकेंडमेंट) की घोषणा की है. जारी सर्कुलर के अनुसार, अलिश भालोडिया (हेड एसपीसी-वेस्ट, आईएल थ्री), सरोज कुमार महापात्र (सीनियर एरिया मैनेजर, आईटी प्रोजेक्ट मास्टर प्लानिंग, आईएल फोर) तथा तुषित राय (सीनियर एरिया मैनेजर, टाटासस्टील यूके टास्क फोर्स) को एक वर्ष के लिए टाटा स्टील यूके में प्रतिनियुक्त किया गया है. वर्क परमिट मिलने तक ये…

Read More

उदित वाणी, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन (गणना) प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया. उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समयसीमा के भीतर एसआईआर प्रपत्र भरकर अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कराने की अपील की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने एन्यूमरेशन प्रपत्र भरा. इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना एसआईआर…

Read More

उदित वाणी, रांची : रांची में विश्वस्तरीय सुविधाओं वाले मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ‘रिम्स -2’ की स्थापना की राह प्रशस्त हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 4189.42 करोड़ की लागत वाली परियोजना को मंजूरी दे दी गई. परियोजना के सुचारू संचालन और मॉनिटरिंग के लिए ‘जागृति पीएमयू’ (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) का गठन किया जाएगा. आईआईएम रांची इस परियोजना में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में काम करेगा, जबकि सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के आकलन के लिए रांची स्थित जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज को दी गई है. कैबिनेट की बैठक में विकास,…

Read More