Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिग बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वैन ने भारी कहर मचाया. तेज गति से आ रही इस अनियंत्रित वैन के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. वैन ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, ऑटो पलटा चश्मदीदों के अनुसार, तेज गति से दौड़ रही वैन ने सबसे पहले एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया. इस हादसे के ठीक बाद वैन चालक वाहन पर से…
Jamshedpur : DD बार हिंसा में SIT का बड़ा एक्शन : गम्हरिया के दो आरोपी गिरफ्तार, आदित्यपुर से तीन नाबालिग दबोचे गए, बाल सुधार गृह भेजे गए
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुई जानलेवा मारपीट की घटना में पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जांच तेज करते हुए बड़ी कार्रवाई की है. मामले में गठित विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने अब तक गम्हरिया के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को आदित्यपुर से घटना में शामिल तीन नाबालिगों को भी दबोच लिया. तीनों को पूछताछ के बाद बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार और निरुद्ध किए गए आरोपियों से पूछताछ में…
उदित वाणी, आदित्यपुर : पदभार ग्रहण करने के बाद सरायकेला-खरसावाँ जिला के नए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने आज आदित्यपुर थाना का निरीक्षण किया तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. नए पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी. आम जनता की सुरक्षा और उनका पुलिस के उपर भरोसा बहाल करना सबसे पहला काम है. उन्होंने असामाजिक तत्वों को…
Jamshedpur Crime : दिनदहाड़े घर में घुसीं दो महिलाएं, मासूम को बनाया ढाल; चोरी के बाद ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस की देरी पर फूटा गुस्सा
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रॉबर्ट स्कूल के समीप स्थित एक मकान में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया. आरोप है कि गुलगुलिया गैंग से जुड़ी दो महिलाओं ने एक मासूम बच्ची को साथ लेकर घर में प्रवेश किया और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों महिलाओं को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया, लेकिन पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने से उन्हें छोड़ना पड़ा. मकान मालिक अमन कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) ने 3 जुलाई 2026 को खेले जाने वाले जेएसए फुटबॉल लीग-2026 के सभी मैच स्थगित करने की घोषणा की है. इस संबंध में एसोसिएशन के मानद सचिव वी. रामकृष्णा की ओर से गुरुवार को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया. जारी नोटिस के अनुसार, सरकार द्वारा बीएनएसएस की धारा 163 के तहत जारी हालिया निर्देशों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. इसके तहत 3 जुलाई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम, गोपाल मैदान और आर्मरी ग्राउंड में आयोजित होने वाले सभी मुकाबलों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. एसोसिएशन…
Jamshedpur : DD बार हत्याकांड में तेज हुई कार्रवाई : ADG से मिले हिमांशु सिंह के परिजन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार के समीप हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर गुरुवार को मृतक के परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के एडीजी से मुलाकात कर मामले में अब तक फरार चल रहे सभी हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान कोल्हान डीआईजी और पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी भी मौजूद रहे. मुलाकात के दौरान परिजनों ने घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग रखी. परिजनों का कहना था कि दोषियों के…
Jamshedpur : डबल डाउन कांड : आठ घंटे तक चला ऑपरेशन, वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग, हालत में मामूली सुधार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के चर्चित डबल डाउन कांड में धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष सिंह का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में जारी है. घटना के अगले दिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रत्यूष की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने करीब आठ घंटे तक जटिल सर्जरी की. ऑपरेशन के बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, हालांकि…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कंपनी के वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और इस्पात उद्योग में सुस्ती के बावजूद टाटा स्टील ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन किया है. कंपनी ने उत्पादन, मुनाफे, विस्तार, डिजिटल परिवर्तन और हरित इस्पात निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था रही मजबूत एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि वर्ष 2026 की शुरुआत वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों के साथ हुई थी. भारत-यूरोपीय…
जमशेदपुर बंद कल 3 जुलाई को: करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में थमेगी शहर की रफ्तार, जानें क्या खुला रहेगा और कहां दिखेगा असर
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिष्टुपुर के पॉश इलाके में स्थित डीडी बार विवाद के बाद पुलिस वाहन से खींचकर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा व सुरक्षा देने की मांग को लेकर आज (3 जुलाई) जमशेदपुर पूरी तरह बंद रहेगा। इस बंद को मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक सरयू राय का सीधा समर्थन प्राप्त है। बंद को सफल बनाने के लिए…
जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ओर जहां जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने हाल ही में पदभार संभाला है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर चापड़ से हमला कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। बुधवार देर रात टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बदमाश उसका पर्स लेकर मौके से फरार…
