Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड अपडेट: अंतिम संस्कार पर गतिरोध बरकरार; परिवार की ‘एनकाउंटर और मुआवजा’ की मांग, मनाने में जुटा प्रशासन जानें ताजा स्थिति
उदित वाणी, जमशेदपुर/आदित्यपुर: बिष्टुपुर के ‘डबल डाउन बार’ के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की नृशंस हत्या के बाद कोल्हान प्रमंडल में तनाव चरम पर है। इस समय पूरी घटना का केंद्र बिंदु हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार बन चुका है। एक तरफ जहां जिला प्रशासन कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार कराने के प्रयास में एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार और उनके समर्थक अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। अंतिम संस्कार को लेकर गतिरोध: प्रशासन के…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में मंगलवार 30 जून को ब्लॉक क्लोजर रहा. हालांकि व्हीकल फैक्ट्री और व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच विभाग सामान्य रूप से कार्य किए. 28 जून (संडे) को काम करने के बदले 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को कॉम्पेंसेटरी ऑफ दिया जाएगा. कर्मचारियों को 2 जुलाई (गुरुवार) को ड्यूटी पर रिपोर्ट करना है. तथापि, व्हीकल फैक्ट्री और व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच के कर्मचारी 2 जुलाई को ब्लॉक क्लोजर का लाभ लेंगे. कर्मचारियों के लिए निर्देश ब्लॉक क्लोजर से प्रभावित वर्कमैन 50 प्रतिशत दिन के लिए प्रिविलेज लीव /या कैजुअल लीव का उपयोग करेंगे. शेष आधे…
Jamshedpur : Tata Steel ने गठित किया ‘प्रोक्योरमेंट एक्जीक्यूटिव काउंसिल’, वैश्विक खरीद को मिलेगा नया रणनीतिक आयाम
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वैश्विक प्रोक्योरमेंट (खरीद) कार्यों को और मजबूत बनाने के लिए ‘One Tata Steel Procurement Executive Council’ का गठन किया है. कंपनी के ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नया काउंसिल प्रोक्योरमेंट को विश्व स्तरीय कार्यप्रणाली बनाने, लागत बचत, दक्षता बढ़ाने और सस्टेनेबल सप्लाई चेन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगा. काउंसिल के प्रमुख उद्देश्य काउंसिल निम्नलिखित मुख्य उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी: 1. वैश्विक प्रोक्योरमेंट ऑपरेटिंग मॉडल तैयार करना और खरीद गतिविधियों को सेंट्रलाइज्ड, सेंटर-लेड या डिसेंट्रलाइज्ड श्रेणियों में वर्गीकृत करने के मानदंड तय करना. 2. विभिन्न श्रेणियों की लंबी अवधि की रणनीतियाँ…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं एवं बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र भेजकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है. चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि पिछले कई महीनों से शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारी एवं उद्यमी वर्ग भय और असुरक्षा के वातावरण में कार्य करने को विवश हैं. व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसकर हमला करना, रंगदारी, चोरी, छिनतई तथा महिलाओं से चेन स्नैचिंग…
Jamshedpur : Tata Steel कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर- DA में बढ़ोतरी, जुलाई से मिलेगा लाभ
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी की घोषणा हो गई है. यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 के वेतन में लागू होगी, जिसका भुगतान अगस्त 2026 में किया जाएगा. यह डीए बढ़ोतरी महंगाई सूचकांक के आधार पर कैलकुलेट की गई है. एनएस ग्रेड वाले कर्मचारियों को निश्चित राशि में लाभ मिल रहा है. ओएस ग्रेड वाले कर्मचारियों को प्रतिशत आधार पर लाभ हो रहा है. बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2026 के वेतन के साथ मिलेगा और अगस्त 2026 में भुगतान होगा. टाटा स्टील के कर्मचारी संघों और एचआर विभाग द्वारा समय-समय पर…
Jharkhand : लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल
उदित वाणी, रांची : झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति पर एक बार फिर कड़ी नाराजगी जताई है. अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद जांच अब तक पूरी क्यों नहीं हो सकी और सीआईडी को सौंपी गई जांच आखिर किस चरण में है. न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान यह भी सवाल उठाया कि सीआईडी की जांच फिलहाल केवल पलामू…
Jamshedpur Accident : चलती कार का एक्सल टूटा, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई; चालक सुरक्षित, तकनीकी खराबी से टला बड़ा सड़क हादसा
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी. हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि चालक समेत किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. समय रहते वाहन रुक जाने से एक संभावित बड़ा सड़क हादसा टल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सामान्य रफ्तार से सड़क पर चल रही थी. इसी दौरान अचानक वाहन का एक्सल टूट गया. एक्सल टूटते ही चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग…
Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले SSP पीयूष पांडेय, बोले—हर आरोपी होगा गिरफ्तार, न्याय दिलाने तक जारी रहेगी कार्रवाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने युवक हिमांशु की हत्या और उसके साथी प्रत्यूष पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है. घटना के करीब दो दिन बाद जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित मृतक हिमांशु के आवास पहुंचे. उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद थे तथा पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. एसएसपी ने मृतक के पिता, मां और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.…
उदित वाणी, जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के जूनियर सेक्शन का 67वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (शैक्षणिक वर्ष 2025-2026) विद्यालय के फेज़ी सभागार में हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ. समारोह की शुरुआत ध्वजवाहिका माया कोह के नेतृत्व में शैक्षणिक जुलूस से हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निधि द्विवेदी (आई पी एस), एस. पी. सरायकेला खरसावां उपस्थित थीं. उनके साथ विद्यालय के रेक्टर फादर माइकल थानाराज एस. जे, प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडिस एस. जे (पी एच डी), कोषाध्यक्ष फादर रवि जेराल्ड डिसूजा एस. जे., लोयोला हिन्दी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अजीत कुमार बहाला…
उदित वाणी, रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई. इसके तहत 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने लोगों से समय पर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार की…
