Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर के जूनियर सेक्शन का 67वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह (शैक्षणिक वर्ष 2025-2026) विद्यालय के फेज़ी सभागार में हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ. समारोह की शुरुआत ध्वजवाहिका माया कोह के नेतृत्व में शैक्षणिक जुलूस से हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निधि द्विवेदी (आई पी एस), एस. पी. सरायकेला खरसावां उपस्थित थीं. उनके साथ विद्यालय के रेक्टर फादर माइकल थानाराज एस. जे, प्रधानाचार्य फादर विनोद फर्नांडिस एस. जे (पी एच डी), कोषाध्यक्ष फादर रवि जेराल्ड डिसूजा एस. जे., लोयोला हिन्दी स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अजीत कुमार बहाला…
उदित वाणी, रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई. इसके तहत 29 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने लोगों से समय पर फॉर्म भरकर जमा करने की अपील करते हुए कहा कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मंगलवार की…
Adityapur Crime : प्रेम ज्वेलर्स के संचालक के ऊपर चापड़ से हमला, रंगदारी देने से इंकार करने पर घटित हुई घटना
उदित वाणी, आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या-14 स्थित प्रेम ज्वेलर्स के संचालक प्रेम वर्मा के ऊपर चापड़ से हमला हुआ है. घटना का कारण ज्वेलरी दुकान संचालक के द्वारा रंगदारी देने से इंकार करना है. मंगलवार को हुए जानलेवा हमले में ज्वेलरी व्यवसायी प्रेम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, अपराधी उक्त दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग की. विरोध करने पर उन्होंने प्रेम वर्मा पर चापड़ से हमला कर दिया. घटना के बाद उन्हें तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था, चापड़बाजी, मारपीट और असामाजिक तत्वों के बढ़ते जमावड़े को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की एक टीम ने आज आर.आई.टी थाना प्रभारी रविकान्त प्रसाद से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान भाजपाइयों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने की मांग की. असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग मुलाकात के दौरान भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी के साथ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पूरे थाना क्षेत्र में अमन-चैन व कानून व्यवस्था को बनाए…
जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस: एडवांस्ड कार्डियक केयर और ECMO सेवाओं पर जोर
उदित वाणी, जमशेदपुर : हैदराबाद के प्रतिष्ठित यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने मंगलवार को जमशेदपुर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एडवांस्ड कार्डियक केयर, मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी और ECMO जैसी अत्याधुनिक जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूक करना था. चिकित्सा उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपचार पर चर्चा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यशोदा हॉस्पिटल के मार्केटिंग डिप्टी जनरल मैनेजर उदय भास्कर एनवीएस और मैनेजर सत्यजीत रॉय ने कहा कि यशोदा हॉस्पिटल्स हैदराबाद के अग्रणी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में शामिल है. उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा उत्कृष्टता, मरीज-केंद्रित सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय स्तर…
Jamshedpur : 2030 से माइंस के ओपन ऑक्सन में जाने के बाद Tata Steel के प्रोडक्शन और मार्जिन पर पड़ेगा असर
उदित वाणी, जमशेदपुर : केन्द्र सरकार की 2030 से सभी माइंस को ओपन ऑक्शन में लाने की नीति का टाटा स्टील पर प्रभाव पड़ने जा रहा है. यही कारण है कंपनी इस स्थिति से निबटने के लिए अभी से अपनी लागत को कम करने में लगी है. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के लिए होने वाले हालिया समझौते भी इस चुनौती को ध्यान में रखकर किए गए है, ताकि कंपनी माइंस के ओपन बीड में जाने के बाद भी स्मूथली चल सके. भारत सरकार ने एमएमडीआर (Mines and Minerals Development and Regulation) एक्ट के तहत 2030 के बाद पुरानी कैप्टिव…
Jamshedpur-Rural : घाटशिला-गालूडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 88 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग ने मंगलवार को घाटशिला और गालूडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारियों ने 88 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करने के साथ ही करीब 750 किलोग्राम जावा महुआ भी जब्त किया, जिसका उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जा रहा था. मौके पर ही जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. जिला सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में विभाग की टीम ने गालूडीह थाना क्षेत्र के कासपानी और…
Jamshedpur Crime : कन्वाई चालक का अपहरण कर जानलेवा हमला, लूटपाट के बाद मरा समझ छोड़ भागे आरोपी, अस्पताल से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में कन्वाई चालक के कथित अपहरण, बेरहमी से मारपीट और लूटपाट के मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप सामने आया है. गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने अस्पताल से ही पुलिस को आवेदन भेजकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित के आवेदन के मुताबिक, 17 जून की रात करीब 9:30 बजे वह गोविंदपुर स्थित अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था. इसी दौरान राहड़गोड़ा बस्ती निवासी तुषार सिंह, आयुष बच्चा, राज गबरू और उनके चार-पांच अन्य…
Jamshedpur : डीडी बार हत्याकांड की जांच को जमशेदपुर पहुंचे एडीजी, बोले- एक भी दोषी नहीं बचेगा, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष पर जानलेवा हमले के बहुचर्चित मामले की जांच की निगरानी के लिए झारखंड पुलिस के एडीजी मनोज कौशिक सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. शहर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अब तक की जांच, गिरफ्तारी और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की. बैठक के बाद एडीजी स्वयं बिष्टुपुर स्थित डीडी बार पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने वारदात से जुड़े हर पहलू की जानकारी अधिकारियों से ली तथा यह समझने का प्रयास किया…
झारखंड में 1,042 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र, CM हेमंत सोरेन बोले- आपके कंधों पर भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी
उदित वाणी, रांची : झारखंड में सरकारी विद्यालयों के लिए चयनित 1,042 इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. राजधानी रांची स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया. सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें केवल नौकरी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और…
