Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : भारतीय रेलवे मालगाड़ियों के गार्ड ब्रेक वैन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. पुराने चार पहियों वाले ब्रेक वैन की जगह अब नए डिजाइन के आठ पहियों वाले अत्याधुनिक गार्ड ब्रेक वैन को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जा रहा है. फिलहाल इसका सफल ट्रायल ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में शुरू हो चुका है, जबकि जल्द ही दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल की मालगाड़ियों में भी यह नया मॉडल नजर आएगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार नए ब्रेक वैन को सुरक्षा, सुविधा और पर्यावरण संरक्षण…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के संयुक्त अभियान “रेल प्रहरी” को बड़ी सफलता मिली है. हटिया–टाटा एक्सप्रेस में महिला की हत्या के मामले का खुलासा आधुनिक तकनीक और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से किया गया. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामला 6 जून का है, जब टाटानगर रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन के एक कोच में एक महिला अचेत अवस्था में मिली थी. इलाज के दौरान 15 जून को उसकी मौत हो गई. इसके बाद जीआरपी ने हत्या का मामला…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हुए चर्चित हत्याकांड की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है. मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने गुरुवार को बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. हालांकि कार्रवाई के दौरान नीरज सिंह अपने घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें फरार मानते हुए उनकी तलाश और तेज कर दी है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई का निर्देश एडीजी मनोज कौशिक ने दिया था. इसके बाद डीएसपी दयानंद शाह के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने भारी पुलिस बल…

Read More

उदित वाणी, रांची/जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन पब एंड बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह नामक युवक की हत्या को लेकर सूबे का राजनीतिक माहौल गर्म हो उठा है. भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने घटना के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, सभी आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने तथा राज्य की कानून-व्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है. पार्टी ने इस मुद्दे पर 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान भी किया है. इसके पहले 2…

Read More

उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर के बहुचर्चित डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति कर दी है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का एसएसपी तथा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का एसपी नियुक्त किया गया है. एहतेशाम वकारिब इससे पहले सीआईडी में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि मनोज स्वर्गियारी झारखंड…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए 2026-27 वित्तीय वर्ष समग्र रूप से सकारात्मक रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ चुनौतियां भी हैं. भारत में मजबूत डिमांड, वॉल्यूम ग्रोथ, बेहतर रियलाइजेशन्स और कॉस्ट कंट्रोल के कारण कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन जियो-पॉलिटिकल टेंशन्स (खासकर वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्ट) और चीन की डंपिंग से इनपुट कॉस्ट और इंपोर्ट प्रेशर बढ़ सकता है. इस वित्तीय वर्ष में 2 मिलियन टन ज्यादा टार्गेट इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने कम से कम दो मिलियन टन अतिरिक्त डिलीवरी का टारगेट रखा है. भारत में कलिंगानगर एक्सपैंशन और अन्य प्रोजेक्ट्स (जैसे लुधियाना ईएएफ)…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर एक बार फिर ऐसी वारदात का गवाह बना जिसने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया. बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या ने कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस युवक ने कथित तौर पर महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया, वही कुछ देर बाद अपराधियों के निशाने पर आ गया. सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि पुलिस की मौजूदगी में हमलावरों ने हिमांशु और उसके…

Read More

उदित वाणी, पोटका : पोटका प्रखंड के हरिणा पंचायत के कोंदर गांव तथा पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को मलेरिया संक्रमण की रोकथाम के लिए 100 मच्छरदानियों का वितरण किया गया। इस कार्य में पोटका विधायक संजीव सरदार की अगुवाई रही और टाटा स्टील फाउंडेशन का सहयोग रहा। ग्रामीणों और छात्राओं को मच्छरदानी के उपयोग के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों और छात्राओं के बीच मच्छरदानियों का वितरण विधायक संजीव सरदार ने कोंदर गांव के 80 लोगों के बीच मच्छरदानियां बांटी तथा शेष मच्छरदानियां कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं को दी गईं। इस अवसर पर विधायक ने…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के बाहर हुए चर्चित विवाद और करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मामले के मुख्य नामजद आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर ₹2 लाख का इनाम घोषित किया है. इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है. पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा, पिता रविन्द्र नाथ मंडल, सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धातकीडीह (पोस्ट–डुडरा) का रहने वाला…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : करणी सेना के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मामले को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को आदित्यपुर स्थित हिमांशु सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। करीब आधे घंटे तक चली बातचीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…

Read More