Latest News

झारखंड कांग्रेस के नेता राकेश सिन्हा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, केजीएमयू हॉस्टल में नॉनवेज भोजन पर रोक, मतदाता सत्यापन, पासपोर्ट और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल सहित कई मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

राजीव रंजन के नाम व फोटो से बनी फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश। जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने व ऐसी गतिविधियों की सूचना देने की सलाह दी।

पाइपलाइन इंटर कनेक्शन कार्य के बाद रोड पर पड़े गड्ढे को जेसीबी और मजदूरों की मदद से भरा गया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के सक्रिय हस्तक्षेप के बाद यह कार्य संभव हो सका।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर खुशी जताई। अपने कौटिल्य नगर स्थित आवास से बाहर निकलने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हां, मैं खुश हूं।”

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के दोनों कैंपस में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ने से शिक्षा में नई संभावना, रांची में 2028 तक नया कॉलेज-हॉस्पिटल खोलने की योजना।

अल नीनो के प्रभाव और कमजोर मानसून के कारण झारखंड में सूखे की आशंका गहरा गई है। राज्य में जून और जुलाई के शुरुआती दौर में सामान्य से 42 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। इसका सीधा असर खरीफ फसलों, खासकर धान की खेती पर पड़ा है। कई जिलों में धान की रोपनी समय पर शुरू नहीं हो सकी है। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत और वैकल्पिक कृषि योजना पर काम तेज कर दिया है।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तकनीकी संस्थानों से शिक्षा के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और समाज की वास्तविक चुनौतियों के समाधान विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना भी होना चाहिए जो रोजगार के अवसर सृजित करें।

उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। योजनाओं के समयबद्ध संचालन और लंबित मामलों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

जमशेदपुर: टाटानगर के चर्चित लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में आरोपियों को अदालत से बड़ा झटका लगा है। एडीजे-5 की अदालत ने मामले के आरोपी जितेंद्र सिंह समेत एक अन्य आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत के इस फैसले के बाद दोनों आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

जमशेदपुर : भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा को लेकर पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शहर में व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। गुरुवार (16 जुलाई) को आयोजित होने वाली रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन बदला जाएगा। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर सभी यातायात थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के अधिकारियों संग बैठक में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी नागरिक समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति द्वारा स्व. विद्याशरण वर्मा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर, टीम पीएसएफ और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से संपन्न होगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने किशोर संबंधों के मामलों में पॉक्सो कानून के अनुचित प्रयोग को लेकर चिंता जताई है। अदालत ने सहमति से बने किशोर प्रेम संबंधों में मुकदमेबाजी और सामाजिक बदनामी पर भी जोर दिया।

जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में एक अज्ञात महिला ने ट्रेन के समक्ष छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पहचान व आत्महत्या के कारणों की छानबीन जारी।

नृपराज प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में स्वच्छता जागरूकता के लिए निबंध, चित्रांकन, नुक्कड़ नाटक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित। पुरस्कार वितरण कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Advertisement

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हिमांशु हत्याकांड के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने दो फरार आरोपियों को दबोचने के साथ घटना में मदद में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है।

उदित वाणी, रांची : निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के बिशेष गहन पुनरीक्षण [एसआईआर] के कार्य में जुटे…

उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मंगलवार रात करीब 10 बजे शहर…

उदित वाणी, गुमला : गुमला समाहरणालय परिसर स्थित जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन…

उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रायोजक सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सहयोग से मंगलवार…

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के पदों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की है.…

उदित वाणी, रांची : झारखंड महिला कांग्रेस की सह-प्रभारी सुधा प्रसाद ने 21 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ अभियान…

उदित वाणी, नई दिल्ली/रांची : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैंटीन सर्विसेज विभाग (सीएसडी) की 80वीं नियंत्रण बोर्ड…

उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में…

उदित वाणी, जमशेदपुर : बहुचर्चित करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की…

उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण की रणनीति को धार…

उदित वाणी, इंदौर: राजा रघुवंशी की असामयिक मृत्यु के बाद उनका परिवार गहरे शोक में डूबा था, लेकिन…

उदित वाणी, पटमदा : पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा…

उदित वाणी, गिरिडीह: गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह…

उदित वाणी, गुवाहाटी:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को असम की नाओबोइचा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में…