Elected Archives - Udit Vani

भाजपा ने संजीव सिन्हा को सौंपी जमशेदपुर जिला अध्यक्ष की कमान
उदित वाणी, जमशेदपुर : जिला भाजपा के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है. कई दशकों से पार्टी की निष्ठापूर्ण सेवा कर रहे संजीव सिन्हा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

उनके पदभार ग्रहण समारोह में बोकारो के पूर्व विधायक बिरेंची नारायण और जिला प्रभारी मनोज सिंह विशेष रूप से शामिल हुए. संजीव सिन्हा ने लगभग तीन दशकों तक पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है. उनके नाम की घोषणा के बाद तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया.

जिला अध्यक्ष पद के लिए करीब 10 नामांकन भरे गए थे. नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा, “भाजपा में पद नहीं, जिम्मेदारी होती है. सबको साथ लेकर मैं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा.”

The post भाजपा ने संजीव सिन्हा को सौंपी जमशेदपुर जिला अध्यक्ष की कमान appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Music Circle के अध्यक्ष बने अनिरूद्ध सेन
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल का पांचवां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित “पितृ छाया” में आयोजित एक गया. सम्मेलन के प्रथम चरण में स्वागत भाषण अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन ने दिया. इसके बाद पिछले दो वर्षों में भारत के सभी दिवंगत कलाकारों को तथा सदस्यों के दिवंगत परिवार जनों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. महासचिव सुभाष बोस ने पिछले दो वर्षों का गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला जिसमें वार्षिक शास्त्रीय संगीत सम्मेलन, मॉर्निंग रागा, ग़ज़ल संध्या, उभरते हुए कलाकारों के लिए कार्यक्रम, आगोमनी, होली मिलन, विजया मिलन, कलाकारों का वार्षिक वनभोज आदि प्रमुख रहा. कोषाध्यक्ष सुजीत राय ने पिछले दो वर्षों के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सभा ने स्वीकार किया. तत्पश्चात वर्तमान कमिटी को भंग कर दी गई.

नई टीम का हुआ चुनाव

सम्मेलन के दूसरे चरण में वर्ष 2025 से 2027 तक दो वर्षों के लिए कमिटी का चयन किया गया जिसमें अनिरुद्ध सेन – अध्यक्ष, विभा मिश्रा – मुख्य संरक्षिका, रोहिणी साठे तथा सुभाष बोस – उपाध्यक्ष, अनिल सिंह – महासचिव, अमिताभ सेन और बीरेंद्र उपाध्याय – संयुक्त सचिव, सुजीत राय – कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह – सह कोषाध्यक्ष के रूप मे चयनित किए गए. कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक बोस, हरि प्रसाद मुखर्जी, सूजन चटर्जी, अशोक दास, मनमोहन सिंह, सुनील सिंह, पवन चौबे, राकेश चौधरी, वर्षा चक्रवर्ती, मनोज पांडे, देबॉर्घ राय को चयनित किया गया. संरक्षक समिति में पूर्वी घोष, विद्युत कुमार घोष, पंडित असीम चौधरी, देवाशीष चटर्जी, देवब्रत मोइत्रा, डी एन उपाध्याय, सत्य प्रकाश तिवारी, डीडी सेन, अमिताभ चटर्जी तथा दीप कुमार मित्रा को चयनित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन श्री अमिताभ सेन ने दिया.

The post Jamshedpur Music Circle के अध्यक्ष बने अनिरूद्ध सेन appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : महामंत्री आरके सिंह का मास्टर स्ट्रोक-एक अदने कमेटी मेंबर को यूनियन अध्यक्ष बनाया
एलपी फिटमेंट के कमेटी मेंबर शशिभूषण प्रसाद बने अध्यक्ष

फाउंड्री डिवीजन से कमेटी मेंबर के रूप में जीते नीरज कुमार झा

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नये अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलबाजियों पर सोमवार को विराम लग गया, जब यूनियन महामंत्री आरके सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए कमेटी मेंबर शशि भूषण प्रसाद के नाम को प्रस्तावित कर सबको चौंका दिया. एलपी फिटमेंट से कमेटी मेंबर रहे प्रसाद ने सबसे पहले 2015 में परिवर्तन टीम में कमेटी मेंबर के रूप में जीते थे. वे पिछले दो बार 2021 और 2024 में भी कमेटी मेंबर के रूप में जीते हैं. 2028 में रिटायर होने वाले प्रसाद, खडंगाझाड़ के निवासी है.

महामंत्री का मास्टर स्ट्रोक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में शशिभूषण प्रसाद जैसे कमेटी मेंबर का शीर्ष पद पर आसीन होना आसान फैसला नहीं है. महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह ने एक लो प्रोफाइल कमेटी मेंबर को सर्वोच्च पद पर आसीन कर एक नई मिसाल कायम की है. उन्होंने कोशिश की है कि यूनियन में एक जाति से लेकर एक विभाग के नेताओं का आधिपत्य नहीं रहे.

शशिशूषण प्रसाद के नाम को सबने समर्थन किया

सोमवार को शाम 5 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक ओल्ड कैंटीन परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीके शर्मा और संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. एचएस सैनी ने खाली अध्यक्ष पद भरने का प्रस्ताव कार्यकारिणी के समक्ष रखा. सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से महामंत्री को अध्यक्ष के नाम मनोनीत करने के प्रस्ताव का समर्थन किया. यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि आप सब अपनी ताकत को पहचानिए. आपकी एकता और एकजुटता यूनियन को मजबूती प्रदान करेगी. उन्होंने समय की महत्ता पर जोर दिया. बाद में महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन पदाधिकारियों के संग विचार-विमर्श कर अध्यक्ष के रूप में शशिभूषण प्रसाद के नाम की घोषणा की. महामंत्री ने अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया. सबों ने ताली बजाकर समर्थन किया. कार्यकारिणी की बैठक को अनिल शर्मा, एचएस सैनी, प्रवीण सिंह और अजय भगत ने संबोधित किया. अंत में दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम में मारें गये पर्यटकों एवं विगत दिन निधन हुए कर्मी के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई.

अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद निकला भव्य जुलूस

शशि भूषण प्रसाद के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नये अध्यक्ष बनने के बाद श्री प्रसाद का जोरदार स्वागत हुआ. ढ़ोल नगाड़ों के साथ जुलूस नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के खड़ंगाझाड़ स्थित आवास तक गया. तमाम कमेटी मेंबर्स एवं आफिस बेयरर्स जुलूस में शामिल थे. इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई. महामंत्री आरके सिंह ने नये अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं नये कमेटी मेंबर नीरज कुमार झा को बधाई दिया. उन्होंने कहा कि शशि जी का यूनियन को पूरा सहयोग मिलेगा. ऐसा पूर्ण विश्वास है. आगे कहा कि यूनियन में 85 कमेटी मेंबर सभी हर पद की जिम्मेदारी वहन करने में सक्षम है. शशि भूषण प्रसाद भी उन्हीं में से एक है.

फाउंड्री डिवीजन के उपचुनाव में नीरज कुमार झा कमेटी मेंबर चुने गये

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के फाउंड्री डिवीजन में हुए उप चुनाव में नीरज कुमार झा विजयी हुए. उन्हें कुल 57 मत प्राप्त हुए, जबकि एके कपाई को 39 मत, अजय कुमार को 24, एके तिवारी को 7 तथा अमरीत को 6 मत मिलें. चुनाव प्रवेक्षक ई सतीश कुमार तथा मुख्य चुनाव पदाधिकारी चिदानंद खंडई समेत चुनाव संचालन समिति के सदस्यों की देखरेख में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक फाउंड्री डिवीजन में चला. मतदान के पश्चात चुनाव संचालन समिति की देखरेख में मतगणना संपन्न हुई. मतगणना के समय पांचों उम्मीदवार मौजूद थे. महामंत्री आरके सिंह समेत तमाम कमेटी मेंबर्स, ऑफिस बेयरर भी मौजूद थे.

The post Jamshedpur : महामंत्री आरके सिंह का मास्टर स्ट्रोक-एक अदने कमेटी मेंबर को यूनियन अध्यक्ष बनाया appeared first on Udit Vani.

Chaibasa : कन्हैयालाल अग्रवाल बने झारखंड योग एसोसिएशन के अध्यक्ष
उदित वाणी, चाईबासा : सिंहभूम योग एसोसिएशन चाईबासा के वर्तमान सचिव कन्हैया लाल अग्रवाल का चयन झारखंड स्टेट योग एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए किया गया है.  उनका यह कार्यकाल 2025 से 2027 तक का होगा. उल्लेखनीय है कि कन्हैया लाल अग्रवाल एक समाजसेवी के रूप में हमेशा योगदान देते रहे हैं. चाहे जिले में योग का कोई कार्यक्रम हो या कोई अन्य सामाजिक कार्यक्रम. सभी में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

उन्होंने बताया कि अपने इस 2 वर्षों के कार्यकाल में उनका पूरा प्रयास होगा कि झारखंड के खिलाड़ी योग में न केवल झारखंड स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें. कन्हैया लाल अग्रवाल के इस चयन पर समाज के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और उनके सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

The post Chaibasa : कन्हैयालाल अग्रवाल बने झारखंड योग एसोसिएशन के अध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

युवा पुलिस पदाधिकारी राहुल मुर्मू बने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नये अध्यक्ष
उदित वाणी, रांची : युवा पुलिस पदाधिकारी राहुल मुर्मू झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए. शुक्रवार को एसोसिएशन का चुनाव कराये जाने के बाद देर रात तक मतों की गिनती की गई. इस चुनाव में कुल 1056 मतदाता में से 996 ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई.

जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद के लिए रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद के लिए संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो तथा संगठन सचिव पद के लिए मंटू कुमार निर्वाचित घोषित किये गए. राहुल मुर्मू को 567, महताब आलम को 516, रोहित कुमार रजक को 510, संजीव कुमार को 500, संतोष कुमार महतो को सर्वाध्कि 596, राकेश कुमार पाण्डेय को 427 व मंटू कुमार को 530 वोट मिले. नये चुने गए पदाधिकारियों को शुक्रवार को शपथ दिलायी गई.

The post युवा पुलिस पदाधिकारी राहुल मुर्मू बने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के नये अध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

CII जमशेदपुर जोनल काउंसिल के अध्यक्ष बने अभिजीत ए. नानोती, विशाल अग्रवाल को मिली उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेवारी
उदित वाणी, जमशेदपुर: जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत ए. नानोटी को वर्ष 2025-26 के लिए सीआईआई जमशेदपुर जोनल काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. उनके नाम की घोषणा जमशेदपुर में आयोजित सीआईआई जमशेदपुर जोनल वार्षिक दिवस में की गई. अभिजीत ए. नानोटी आईएसडब्ल्यूपी के एमडी के रूप में अपने कार्यकाल के बाद वर्तमान में जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं. वह पेशे से एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं और उन्होंने एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एक साल का पूर्णकालिक सामान्य प्रबंधन कार्यक्रम पूरा किया है. अपने 3 दशक से अधिक के समग्र अनुभव के दौरान उन्होंने टाटा स्टील में 26 वर्ष बिताए हैं. उन्होंने रोलिंग मिल्स के संचालन और रखरखाव, टाटा स्टील कलिंगानगर में बड़े पैमाने पर पूंजी परियोजनाओं के निष्पादन और सीआरएम अपग्रेड और जेसीएपीसीपीएल परियोजना के सफल निष्पादन में विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है.

उन्होंने टाटा स्टील में विभिन्न आपूर्ति श्रृंखला भूमिकाओं में भी काम किया है और टाटा स्टील गम्हरिया की अधिग्रहित स्टील व्यवसाय इकाई (मेसर्स उषा मार्टिन से) के सफल बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनका व्यापक नेतृत्व अनुभव विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में फैला हुआ है, जिसमें दुकान के फर्श पर डिजिटलीकरण, आपूर्तिकर्ताओं, ग्राहकों, भागीदारों के साथ मूल्य निर्माण को बढ़ाना और टीक्यूएम पद्धतियों के माध्यम से व्यवसायों की मूल्य श्रृंखला में प्रणालीगत सुधार लाना शामिल है. नानोटी सक्रिय रूप से जेसीएपीसीपीएल की सीएसआर पहल का नेतृत्व करते हैं.

सीटीसी ग्रुप के निदेशक विशाल कुमार अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

विशाल कुमार अग्रवाल, सीटीसी ग्रुप के निदेशक हैं, जिसमें सीटीसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सीटीसी प्रेज़िशन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड और केमर प्रेज़िशन जीएमबीएच शामिल हैं. ये कंपनियां 0.03 मिमी से 32 मिमी व्यास तक के सटीक कार्बाइड काटने वाले उपकरणों के निर्माण में विशेषज्ञ हैं, जो ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, डेंटल, पीसीबी, 3 सी और अन्य सटीक इंजीनियरिंग क्षेत्रों जैसे उद्योगों में अनुप्रयोगों की सेवा प्रदान करती हैं. उनके नेतृत्व में इन ब्रांडों ने भारत, अमेरिका, यूरोपीय संघ, चीन, जापान, ब्राजील और कई एसईए देशों के बाजारों के साथ ओईएम और ब्रांड बिक्री में काफी विस्तार किया है. हाल ही में अग्रवाल ने सीटीसी: “कल्टीवेटिंग टुमॉरोज़ क्रिएशन” की स्थापना की, जो वैश्विक क्षमता वाली नवीन उत्पाद-आधारित कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक रणनीतिक निवेश फर्म है. यह उद्यम दुनिया भर में प्रभाव डालने के लिए तैयार अभूतपूर्व उद्यमों को बढ़ावा देने के उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण का उदाहरण देता है.

अग्रवाल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) – यंग इंडियंस (वायआई) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है. इसके अतिरिक्त वह इंडस्ट्रियल कटिंग टूल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के संस्थापक बोर्ड सदस्यों में से एक हैं और उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रखते हैं. उनके पास सामाजिक-आर्थिक और शिक्षा विकास सोसायटी (सीड्स) में एक कार्यकारी समिति की भूमिका भी है और उन्होंने जी-20 यंग एंटरप्रेन्योर्स अलायंस के लिए भारतीय शेरपा के रूप में भी काम किया है.

The post CII जमशेदपुर जोनल काउंसिल के अध्यक्ष बने अभिजीत ए. नानोती, विशाल अग्रवाल को मिली उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेवारी appeared first on Udit Vani.

तेली साहू समाज के केंद्रीय महामंत्री बनने पर रामनरेश साहू का सी पी समिति मध्य विद्यालय के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
उदित वाणी, जमशेदपुर: तेली साहू समाज के केंद्रीय महामंत्री बनने पर रामनरेश साहू का सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुलबस्ती के पदाधिकारियों ने किया स्वागत, ज्ञात हो कि रामनरेश साहू विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष भी है, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी क्षमता अनुसार भागदारी सुनिश्चित करते है इसी कारण से साहू समाज के लोगो ने पसन्द किया और रविवार को हुए चुनाव में इनको मत देकर विजयी बनाया गया, स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सर्वप्रथम शॉल और बुके भेंट कर अभिनंदन किया और अपने संबोधन में कहा कि समाज को अच्छे और ऊर्जावान लोगों की जरूरत है सामाजिक कार्य करना आसान नहीं होता है, समाज के लोगो के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना होता है, आज भी तेली साहू समाज में शिक्षा, जागरूकता, रीति रिवाज ऐसे विषयों पर कार्य करने की जरूरत है साथ ही अपनी परंपरा के अनुरूप पर्व त्योहारों को बढ़ावा देने की जरूरत. नव निर्वाचित महामंत्री रामनरेश साहू ने कहां की समाज के लोगो को साथ ले कर आगे बढूंगा तथा आने वाले भविष्य की भी चिंता करते हुए नए और पुराने लोगों का सामंजस्य स्थापित कर समाज को विकसित समाज की श्रेणी में लाकर खड़ा करूंगा. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने किया, उपाध्यक्ष मोहन कुमार, सुकृत दास मानिकपुरी, बीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, त्रिवेणी कुमार, रूपचंद देवांगन, खेमलाल साहू, उत्तम चौधरी, जेशप लाल देवांगन, हेमंत साहू, सत्येंद्र साहू आदि ने स्वागत किया और अपनी शुभकामनाएं दी.

The post तेली साहू समाज के केंद्रीय महामंत्री बनने पर रामनरेश साहू का सी पी समिति मध्य विद्यालय के पदाधिकारियों ने किया स्वागत appeared first on Udit Vani.

दिलीप गोयल राजस्थान सेवा सदन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
महासचिव पद पर जगदीश खण्डेलवाल का निर्विरोध चुना जाना तय

उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के चर्चित उद्मयी सह समाजसेवी दिलीप कुमार गोयल का राजस्थान सेवा सदन (अस्पताल) का अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया है. अस्पताल की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए 20 मई से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के आज रात 8 बजे समापन होने तक अध्यक्ष पद पर किसी और उम्मीदवार ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया तो साफ है कि दिलीप गोयल राजस्थान सेवासदन के नए अध्यक्ष होने जा रहे हैं. अब 29 मई को उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा ही बाकी रह गई है. अध्यक्ष के अलावा महासचिव पद पर भी सीए जगदीश खंडेलवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो चुका है क्योंकि इस पद पर नामांकन करनेवाले वे इकलौते उम्मीदवार हैं. उल्लेखनीय है कि राजस्थान सेवासदन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत 20 मई से हुई थी और आज नामांकन का आखिरी दिन था. 24 मई को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और इसके बाद 29 मई को राजस्थान शिव मंंदिर में एजीएम के बाद मतदान होगा. इस बीच अगर कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया तो मुकाबले की स्थिति से लेकर मतदान तक भी टल सकता है. चुनाव पदाधिकारी दिलीप गोलछा व एन के जैन ने नामांकन पत्र स्वीकार किया.

उपाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार

अस्पताल की प्रबंध समिति में उपाध्यक्ष के दो पद होते हैं जिसके लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से एक वर्तमान उपाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, दूसरे वर्तमान महासचिव राजेश रिंगसिया और तीसरे सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना हैं.

कोषाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

कोषाध्यक्ष के एक पद पर सीए मनीष केडिया और पुरूषोत्तम देबुका के बीच सीधा मुकाबला है. संयुक्त सचिव के दो पदों पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें आशीष मित्तल, संजय कुमार कसेरा और दीपक अग्रवाल (रामुका) शामिल हैं.

ट्रस्ट मंडल में निर्विरोध निर्वाचन

ट्रस्ट मंडल के पांच ट्रस्टियों का भी निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है. ट्रस्टियों में उमेश कांवटिया, डॉ. दीपक केडिया (दंत चिकित्सक), दीपक भालोटिया, कैलाश सरायवाला और श्रवण कुमार देबुका शामिल हैं. ट्रस्टी सदस्यों के सात पद हैं और इसके लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. इनमें रामरतन अग्रवाल, महेश कुमार गोयल, कमल कुमार भरतिया, छीतरमल जी धूत, किशोर कुमार तापडिय़ा, राजेश जैसुका, अनन्त मोहनका, लोचन अग्रवाल और ईश्वर प्रसाद मित्तल शामिल हैं. वंशानुगत सदस्यों के छह पदों पर आठ उम्मीदवार क्रमश: राजकुमार अग्रवाल, पवन कुमार सिगोदिया, सुनील कुमार अग्रवाल (रिंगसिया),रामेश्वर लाल अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, रोहित काबरा,संदीप गोयल, सुरेश कुमार नरेड़ी शामिल हैं.

कम पड़ गए उम्मीदवार

आजीवन सदस्य के तीन पदों के लिए केवल एक उम्मीदवार रामगोपाल केडिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. जाहिर है कि उनके जीतने का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन दो पद खाली रह गए. साधारण आजीवन सदस्य के दो पदों पर तीन उम्मीदवारों बनवारीलाल खंडेलवाल, मुकेश कुमार मित्तल और सांवरमल शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है.

The post दिलीप गोयल राजस्थान सेवा सदन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित  appeared first on Udit Vani.