actor Archives - Udit Vani

जमशेदपुर की रसिका दुग्गल ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता
उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रसिद्ध अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ ली है. यह सम्मान उन्हें दिल्ली क्राइम सीजन 2 में उनके प्रभावशाली अभिनय के लिए मिला है. सोशल मीडिया पर इस खुशी को साझा करते हुए रसिका ने लिखा: “थैंक यू आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स फॉर #BestSupportingActor फॉर #DelhiCrimeSeason…”. इवेंट की खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने ट्रॉफी थामे रसिका की तस्वीर में वे आत्मविश्वास और शालीनता से चमक रही हैं.

मुश्किल किरदारों को किया है

गोल्ड-टोन वाले शानदार परिधान में सजी रसिका ने शाम की भव्यता को और निखारा. उनकी सादगी भरी लेकिन शक्तिशाली स्क्रीन उपस्थिति हमेशा चर्चा में रहती है. उन्होंने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मुश्किल किरदारों को गहराई, संवेदना और सच्चाई के साथ पेश किया है. दिल्ली क्राइम सीजन 2 में उनका किरदार एक बार फिर उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण बना.

जमशेदपुर से गहरा नाता

रसिका दुग्गल का जमशेदपुर से विशेष लगाव है. उन्होंने अपनी पढ़ाई इसी स्टील सिटी में पूरी की और यहीं से अपनी शुरुआत की. छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखने वाले कलाकारों के लिए रसिका का सफर प्रेरणादायक है. उन्होंने मुख्यधारा और स्वतंत्र प्रोजेक्ट्स दोनों में सराहनीय काम किया है. आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में यह जीत उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दोहराती है और उन्हें भारत की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार करती है. यह जीत न केवल रसिका की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जमशेदपुर के लिए भी गर्व का क्षण है. शहर अपनी प्रतिभाशाली बेटी की सफलता को सेलिब्रेट कर रहा है.

The post जमशेदपुर की रसिका दुग्गल ने आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब जीता appeared first on Udit Vani.

भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट और स्नेही सितारा खो दिया, केंद्रीय मंत्रियों ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि
उदित वाणी, नई दिल्ली : सिनेमा जगत के सितारे धर्मेंद्र के निधन पर सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने ही मैन को लेकर कहा कि जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने धर्मेंद्र को लेकर लिखा, “उनका जाना केवल एक अभिनेता का जाना नहीं, बल्कि उस युग का अंत है जिसने पर्दे पर सादगी, भावनाओं और अपनेपन को नई पहचान दी. उनके किरदारों ने हमें हंसाया भी, रुलाया भी और कभी-कभी भीतर तक झकझोर दिया.”

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि धर्मेंद्र देओल के निधन से भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट, स्नेही और दिलों में बसने वाला सितारा खो दिया.

उन्होंने एक्स पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति”

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र के निधन पर एक्स पर लिखा कि जिंदादिल इंसान हमेशा अमर रहते हैं.

उन्होंने ही मैन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “आईकॉनिक लीजेंड धर्मेंद्र जी के निधन से गहरा दुख हुआ. वे एक स्टाइलिश, सौम्य और बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता थे, जिन्होंने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले अभिनय और करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस से दशकों तक सिनेमाप्रेमियों को गहराई से प्रभावित किया.”

केंद्रीय मंत्री पुरी ने आगे लिखा कि धर्मेंद्र जी हमेशा एक विनम्र, मिलनसार और दयालु इंसान के रूप में याद रखे जाएंगे. उन्होंने एक महापुरुष की तरह हर दिल और स्क्रीन पर राज किया.

उन्होंने कहा कि वे पंजाब के गौरवशाली सपूत और बीकानेर से भाजपा के पूर्व सांसद की कई यादगार फिल्में देखकर बड़े हुए.

केंद्रीय मंत्री पुरी ने एक्स पर कहा, मैं उनके प्रशंसकों में शामिल होते हुए उनके दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता हूं साथ ही, मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ओम शांति!”

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी एक्स पर धर्मेंद्र देओल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके जाने से बहुत दुख हुआ. यह भारतीय सिनेमा और पब्लिक लाइफ के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है.

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने एक्स पर लिखा, “एक्शन से लेकर रोमांस और टाइमलेस क्लासिक्स तक, धर्मेंद्र ने सिल्वर स्क्रीन पर अनगिनत किरदार निभाए, जिनके जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई पहचान मिली. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाती रहेगी और उन्हें बेहतर बनाती रहेगी.”

उन्होंने धर्मेंद्र के परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं.”

(आईएएनएस)

The post भारतीय सिनेमा ने अपना एक अमिट और स्नेही सितारा खो दिया, केंद्रीय मंत्रियों ने धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि appeared first on Udit Vani.

Entertainment : शेखर कपूर ने पोस्ट की पहली AI अभिनेत्री टिल्ली नॉरवुड की तस्वीर
उदित वाणी, मुंबई : निर्देशक शेखर कपूर अक्सर एआई के इस्तेमाल को लेकर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं. सोमवार को उन्होंने एआई अभिनेत्री टिली नॉरवुड को लेकर बात की.

निर्देशक शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर टिली नॉरवुड की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ज्यादातर लोगों ने टिल्ली नॉरवुड (एआई अभिनेत्री) का नाम सुना होगा. इस तस्वीर में वह अपनी पहली फिल्म के प्रीमियर पर मौजूद है, लेकिन असल में टिली को एआई द्वारा बनाया गया है. अगले साल आप उसे ओटीटी सीरीज में देखेंगे.”

निर्देशक ने बताया कि कई हॉलीवुड एजेंसियां टिली को साइन करने की कोशिश में हैं और एक्टिंग कम्युनिटी में इसे लेकर चिंता और गुस्सा है.

शेखर कपूर ने सवाल उठाते हुए लिखा कि अब बॉलीवुड में क्या होगा? उन्होंने आगे सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “ये काफी हद तक स्टार्स पर निर्भर करेगा. अगर वे खुद को महंगा और एक्सक्लूसिव बनाएंगे, तो फिल्म बनाने वाले एआई विकल्पों की तरफ देखेंगे.”

निर्देशक का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो आप देखते हैं, उनमें अधिकतर एआई द्वारा बनाए गए हैं.

उन्होंने समझाते हुए लिखा, “दरअसल, मैं अब अपनी फिल्म ‘मासूम’ का सीक्वल बना रहा हूं, लेकिन एआई अभी शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह जैसे महान कलाकारों के स्तर पर नहीं पहुंच पा रहा है, लेकिन अगर हम मार्वल या बॉलीवुड की एक्शन फिल्मों को देखें, तो तब डर, गुस्सा, क्रोध, या डांस जैसी मन की भावनाएं ज्यादा सीमित रहती थीं और फिल्मों में कपड़े और सेट ज्यादा जरूरी रहते थे.”

उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया, “आप एक अभिनेता बदल सकते हैं, लेकिन बैटमैन या सुपरमैन का कॉस्ट्यूम नहीं बदल सकते हैं. इसलिए एआई पहला लक्ष्य हो सकता है, लेकिन एक्शन फिल्में, डांस सीक्वेंस और बड़े पैमाने की फिल्में एआई से नहीं बना सकते हैं.”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “आपने जो अभी तक एआई में महाभारत या कुछ और देखा, वो पहली पीढ़ी जैसी ही है, जैसे इंटरनेट पर पुराने डायलॉग, लेकिन अब जो चीजें मैं देख रहा हूं, वो … सच में हैरान कर देने वाली हैं.”

(आईएएनएस)

The post Entertainment : शेखर कपूर ने पोस्ट की पहली AI अभिनेत्री टिल्ली नॉरवुड की तस्वीर appeared first on Udit Vani.

Entertainment : जया भट्टाचार्या ने ‘Delhi Crime 3’ में अपने किरदार पर जाहिर की खुशी, बोलीं- खुद को समझना जरूरी
उदित वाणी, मुंबई : टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री जया भट्टाचार्या इन दिनों ‘दिल्ली क्राइम सीजन-3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शनिवार को उन्होंने सीरीज में अपने किरदार को लेकर खुशी जाहिर की.

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “दिल्ली क्राइम सीजन-3 का हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस हो रही है. हर कलाकार को कभी-कभी थोड़ा रुकना, खुद को समझने का मौका देना और नए तरह से अभिनय करने की कोशिश करना बेहद जरूरी होता है ताकि वह कहानियों में नई जान डाल सके. यह सीरीज, हमारी टीम और मेरे किरदार को जो पसंद किया जा रहा है, उसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद और बहुत-बहुत आभार.”

बता दें कि ‘दिल्ली क्राइम सीजन-3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें जया के अलावा, सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, केली दोरजी, अंशुमान पुष्कर, रसिका दुग्गल, और अनुराग अरोड़ा जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं.

इस सीरीज में मानव तस्करी की कहानी को पर्दे पर उजागर किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि नॉर्थ ईस्ट से नई लड़कियों और बच्चों को दिल्ली-हरियाणा में भेजा जाता है. सीरीज की कहानी में कई सारे मोड़ देखने को मिलेंगे.

इससे पहले सीरीज के 2 सीजन और आ चुके हैं. पहला सीजन साल 2012 में आया था, जिसमें निर्भया गैंगरेप पर आधारित कहानी को दिखाया गया था. इस कहानी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. वहीं, दूसरे सीजन में दिल्ली पुलिस के नैतिक और मानसिक संघर्षों को दिखाया गया था. दोनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे और उन्होंने इसकी तारीफ भी की थी.

जया ने अपने लंबे करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है. उन्होंने टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में पायल की भूमिका निभाकर दर्शकों में खास पहचान बनाई थी. इसके बाद वे ‘कसम से’, ‘झांसी की रानी’, और ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे कई शो में नजर आई थीं. टीवी के अलावा, वे ‘देवदास’ और ‘फिजा’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : जया भट्टाचार्या ने ‘Delhi Crime 3’ में अपने किरदार पर जाहिर की खुशी, बोलीं- खुद को समझना जरूरी appeared first on Udit Vani.

Entertainment : आ गया ट्विंकल खन्ना की बुक ‘मिसेज फनीबोन्स’ का सीक्वल, शेयर कर दिखाई झलक
उदित वाणी, नई दिल्ली : फिल्मी दुनिया से दूर ट्विंकल खन्ना लेखक और खुद के ओटीटी शो की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब उन्होंने अपनी मचअवेटेड बुक ‘मिसेज़ फनीबोन्स: शीज़ जस्ट लाइक यू एंड अ लॉट लाइक मी’ का सीक्वल रिलीज कर दिया है.

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बुक लॉन्च करते हुए अपना अनुभव शेयर किया है. ट्विंकल खन्ना ने अपनी नई बुक को लेकर सोशल मीडिया अपडेट किया है और फैंस को ‘मिसेज़ फनीबोन्स रिटर्न्स’ के बारे में जानकारी दी है.

एक्ट्रेस ने बुक का पहला लुक शेयर कर लिखा, “मैं अब तक जितने भी बुक फेयर पर गई हूं, लोगों ने जरूर मिसेज़ फनीबोन्स के सीक्वल के बारे में पूछा है, आखिरकार वो आ ही गया है. उन्होंने आगे लिखा, “महिलाओं के जीवन, राजनीति, धर्मगुरुओं, खबरों, नुकसान, दुख, बढ़ती उम्र और हंसी के बारे में लिखने के दस साल. एक दशक से देख रही हूं कि भारत महिलाओं को कैसे देखता है और मैं भारत को कैसे देखती हूं. इस बार मिसेज़ फनीबोन्स रिटर्न्स, बड़ी हैं, समझदार हैं? मिसेज़ फनीबोन्स और वेलकम टू पैराडाइज तक, मेरी कौन सी किताब ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया?

बता दें कि ट्विंकल खन्ना की ‘मिसेज़ फनीबोन्स’ के पहले पार्ट को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला था. इस किताब की 1 लाख से ज्यादा कॉपियां बिकी थीं और ये साल 2015 की सबसे ज्यादा बिकने वाली बुक बनी थी. इस बुक को पेंगुइन इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया था. बुक में आधुनिक महिलाओं के जीवन को बारीकी से दिखाया है, जो सुबह उठने से पहले खाना बनाती हैं, फिर काम पर जाती हैं और आते वक्त भी यही सोचती हैं कि रात को खाने में क्या बनाना है.

बुक की कहानी काल्पनिक और हास्य से भरी है, जिसे एक्ट्रेस ने बहुत चटपटे अंदाज से लिखा है. बुक के पहले पार्ट को अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद ही अब एक्ट्रेस ने बुक का दूसरा पार्ट भी रिवील कर दिया है.

ट्विंकल खन्ना लेखनी के अलावा होस्टिंग भी कर रही हैं. वे काजोल के साथ ओटीटी टॉक शो “टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” में दिख रही हैं, जहां एक्ट्रेस बॉलीवुड सिलेब्स के साथ मिलकर मस्ती करती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े रहस्यों से पर्दा भी उठाती हैं.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : आ गया ट्विंकल खन्ना की बुक ‘मिसेज फनीबोन्स’ का सीक्वल, शेयर कर दिखाई झलक appeared first on Udit Vani.

गोविंदा हेल्थ अपडेट: न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह, अभिनेता की जांच रिपोर्ट्स का इंतजार
उदित वाणी, मुंबई : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर सुर्खियों में हैं. अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें बीती रात जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां फिलहाल उनकी मेडिकल जांच चल रही हैं.

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने आईएएनएस को बताया कि अभिनेता ने तेज सिर दर्द और चक्कर आने की शिकायत थी. जब डॉक्टरों ने उन्हें न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी, तो कई टेस्ट करवाए गए, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है.

उन्होंने कहा, ”गोविंदा को रात में तेज सिर दर्द हुआ था और भारीपन भी लग रहा था, जिसके चलते उन्हें चक्कर आए. एहतियात के तौर पर हमने डॉक्टर को दिखाया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और रिपोर्ट का इंतजार है.”

वहीं गोविंदा के दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने कहा, ”फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. बीती रात उन्हें चक्कर आया था, लेकिन वह अब ठीक हैं. इस समय वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और डॉक्टर उनकी सेहत का ध्यान रख रहे हैं.”

सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को देर रात करीब 1 बजे अस्पताल लाया गया था. बताया गया कि गोविंदा पहले घर पर ही डॉक्टर से फोन पर परामर्श लेकर दवाई ले रहे थे, लेकिन जब हालत में सुधार नहीं हुआ और अचानक बेहोशी जैसा महसूस हुआ, तो परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए.

बता दें कि अस्पताल में भर्ती किए जाने से ठीक एक दिन पहले गोविंदा बॉलीवुड के वरिष्ठ धर्मेंद्र से मिलने गए थे. वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल गए थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे धर्मेंद्र से मुलाकात के बाद अस्पताल से बाहर निकलते नजर आ रहे थे.

यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो. लगभग एक साल पहले, अक्टूबर 2024 में भी वे इसी अस्पताल में भर्ती हुए थे, जब एक दुर्घटना में उनके पैर में गोली लग गई थी. बताया गया था कि वे कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी गलती से बंदूक चल गई और गोली उनके पैर में लग गई. गोली उनके घुटने के नीचे लगी थी और डॉक्टरों ने करीब एक घंटे की सर्जरी के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निकाल दिया था.

अब एक साल बाद फिर से अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस की चिंता बढ़ गई है.

(आईएएनएस)

The post गोविंदा हेल्थ अपडेट: न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह, अभिनेता की जांच रिपोर्ट्स का इंतजार appeared first on Udit Vani.

Bollywood : ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा आगे का इलाज
उदित वाणी, नई दिल्ली : बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और अब दिनों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है.

89 साल के एक्टर की हालत बहुत गंभीर बताई गई थी, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर उनके चाहने वालों के लिए राहत देने वाली है.

ब्रीच कैंडी अस्पताल की मेडिकल टीम के अनुसार, धर्मेंद्र पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उन्हें छुट्टी देने के लिए पूरी तरह तैयार माना जा रहा है. परिवार भी एक्टर को जल्द से जल्द घर ले जाना चाहता है और आगे का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा.

धर्मेंद्र को खराब तबीयत के चलते 10 नवंबर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं. धर्मेंद्र के परिवार ने तुरंत इन खबरों का खंडन किया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की. ये पूरा समय ही देओल परिवार और बॉलीवुड के लिए मुश्किलों से भरा था. सोशल मीडिया पर बड़े बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता तक उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे थे.

अब फैंस की दुआ से बुधवार को एक्टर वापस अपने घर वापस जा चुके हैं. इससे पहले, 11 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और अच्छे से रिकवर भी कर रहे हैं. उन्होंने फैंस से उनके जल्द ठीक होने की कामना करने को कहा और साथ ही उनकी निधन की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथ भी लिया.

उन्होंने ऐसी खबरों को अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है.”

ईशा देओल ने भी निधन की खबरों को फैलाने के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा था कि इस मामले पर मीडिया कुछ ज्यादा ही सक्रिय लग रही है, कम से कम परिवार के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा सकता है.

(आईएएनएस)

The post Bollywood : ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा आगे का इलाज appeared first on Udit Vani.

Mumbai : धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता
उदित वाणी, मुंबई : बॉलीवुड के चमकते सितारे धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.आईएएनएस के करीबी सूत्रों की मानें तो उनकी हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. यह खबर सुनकर उनके प्रशंसक और फिल्म जगत के लोग चिंतित हैं.

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन कुछ जांचों और चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है.

डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं और उनके इलाज के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

धर्मेंद्र की बारे में बात करें तो उनका नाम भारतीय सिनेमा में हमेशा एक चमकते सितारे के रूप में लिया जाता रहा है. छह दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.

धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘फूल और पत्थर’, ‘सीता और गीता’, ‘शोले’, ‘धर्मवीर’, ‘आंखें’, ‘राजा जानी’, ‘गुलामी’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘नया जमाना’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, और ‘यादों की बारात’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने उन्हें न केवल एक हीरो के रूप में स्थापित किया, बल्कि दर्शकों के दिल में भी अमिट छाप छोड़ी.

1990 के बाद उन्होंने लीड रोल के बजाय साइड रोल निभाए, जैसे ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘अपने’, ‘यमला पगला दीवाना’, और 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इसके परफेक्ट उदाहरण हैं.

वह अब मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.

धर्मेंद्र न केवल फिल्मों बल्कि अपने सादगी भरे व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं. अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

(आईएएनएस)

The post Mumbai : धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अभिनेता appeared first on Udit Vani.

नहीं रहे अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले सतीश शाह, किडनी फेल होने से हुआ निधन
उदित वाणी, नई दिल्ली : कॉमेडी फिल्म में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है. भारतीय निर्माता अशोक पंडित ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट डाला है.

भारतीय निर्माता अशोक पंडित ने सतीश रविलाल शाह की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और लिखा है, “आपको यह बताते हुए दुख और आश्चर्य हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक बेहतरीन अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया. उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. हमारे उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.” अशोक पंडित ने एक्टर के घर का पता भी सोशल मीडिया पर डाला है.

सतीश शाह का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था. वह टीवी और सिनेमा का हंसाने और गुदगुदाने वाला चेहरा थे. उन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई. उन्होंने टीवी पर छोटा रोल हो या पर्दे पर बड़ा रोल, दोनों को पूरे मन से निभाया है.

शाह ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम” से की थी, लेकिन ये फिल्म एक्टर को पहचान नहीं दिला पाई. फिर उन्हें साल 1978 में आई अरविंद देसाई की फिल्म ‘अजीब दास्तान’ में देखा गया. इस फिल्म में एक्टर का रोल छोटा था, जिसके बाद उन्हें 1983 की फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में देखा गया और ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी.

आखिरी बार सतीश शाह को फिल्म ‘हमशक्ल’ में देखा गया था, जो 2014 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर जैसे स्टार्स लीड रोल में थे. इसी फिल्म में एक्टर ने छोटा सा साइड रोल किया था. इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था और फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

पर्सनल लाइफ में सतीश शाह बहुत सिंपल इंसान थे. उन्हें पार्टियों में जाना पसंद नहीं था और वह घर का खाना ज्यादा पसंद करते थे. एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि “मैं उन कुछ लोगों में से एक हूं जिन्हें घर का बना खाना पसंद है और मेरे घर का खाना किसी भी पार्टी के खाने जितना अच्छा होता है.”

(आईएएनएस)

The post नहीं रहे अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले सतीश शाह, किडनी फेल होने से हुआ निधन appeared first on Udit Vani.

सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन
उदित वाणी, मुंबई : सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन उर्फ ‘फकीर’ का 22 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद घटना दिल्ली में तब हुई जब वह अपने परिवार से मिलने आए थे. अचानक आई इस निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों, दोस्तों और पूरे इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है.

ऋषभ टंडन मुंबई में अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ रहते थे. वह संगीत के प्रति समर्पित कलाकार थे और एक दयालु व मिलनसार इंसान भी थे. जानवरों के प्रति उनका गहरा लगाव था.

ऋषभ ने अपने करियर में संगीत और अभिनय दोनों क्षेत्रों में खास मुकाम बनाया. वह एक बेहतरीन सिंगर और संगीतकार थे. उनके कई गाने युवाओं में काफी लोकप्रिय हुए. उनका स्टेज नाम ‘फकीर’ था. उनके लोकप्रिय गानों में ‘कोई बात है’, ‘अजनबी शहर’, ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’, और ‘फकीर की जुबानी’ शामिल हैं. इसके अलावा, उन्होंने ‘फकीर- लिविंग लिमिटलेस’ और ‘रसना: द रे ऑफ लाइट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. उनकी एक्टिंग और संगीत को इंडस्ट्री में खूब सराहा गया.

निधन की खबर के बाद उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

ऋषभ टंडन की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी की. एक इंटरव्यू में ऋषभ ने बताया था कि उनकी ओलेस्या से मुलाकात उज्बेकिस्तान में अचानक हुई थी. वह उनकी डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और वे शादी के बंधन में बंध गए.

उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनका आखिरी पोस्ट करवा चौथ सेलिब्रेशन का था. ऋषभ टंडन का निधन संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. उनका संगीत और अभिनय लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा.

(आईएएनएस)

The post सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन का हार्ट अटैक से निधन appeared first on Udit Vani.