Udit Vani

Jamshedpur-Rural : कृषि विज्ञान केन्द्र घाटशिला में महिला किसान गोष्ठी आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए आधुनिक कृषि के मंत्र
उदित वाणी, जमशेदपुर : कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), पूर्वी सिंहभूम द्वारा महिला कृषकों को कृषि कार्यों में आत्मनिर्भर, सशक्त एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से ‘महिला किसान गोष्ठी एवं महिला अनुकूल कृषि यंत्र जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन घाटशिला परिसर में किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के उपायुक्त श्री राजीव रंजन शामिल हुए. इसके साथ ही उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री अनुराग तिवारी और अनुमंडल पदाधिकारी (घाटशिला) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही. मौके पर अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक डॉ. सीमा सिंह तथा अन्य वैज्ञानिक उपस्थित रहे.

केवीके की योजनाओं और कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र ने सभी अतिथियों एवं महिला किसानों का स्वागत किया. उन्होंने केन्द्र द्वारा जिले में संचालित विभिन्न कृषि, उद्यानिकी, पोषण, प्राकृतिक खेती, मशरूम उत्पादन, मिलेट्स (मोटे अनाज) एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि केवीके किसानों तक नवीन तकनीकों को पहुंचाने तथा उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है.

महिला अनुकूल तकनीकों से बढ़ेगी कार्यकुशलता: उपायुक्त राजीव रंजन

अपने संबोधन में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि कृषि में आधुनिक एवं महिला अनुकूल तकनीकों के उपयोग से महिलाओं का श्रम कम होगा, कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा उनकी आय में वृद्धि होगी. उन्होंने किसानों से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए धान के साथ-साथ मोटे अनाज (श्री अन्न/मिलेट्स) एवं अन्य वैकल्पिक फसलों को अपनाने का आह्वान किया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक महिला किसानों तक पहुंचाया जाए तथा कृषि में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यमिता पर बल

वहीं, उप विकास आयुक्त ने महिला किसानों से वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने तथा स्वयं सहायता समूहों (SHG) एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के माध्यम से मूल्य संवर्धन एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बल दिया.

कृषि यंत्रों का व्यावहारिक प्रशिक्षण और बीज वितरण

कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों को महिला अनुकूल कृषि यंत्रों की उपयोगिता, संचालन एवं रखरखाव के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई. कृषि वैज्ञानिकों ने निराई-गुड़ाई, बुवाई, कटाई एवं अन्य कृषि कार्यों में उपयोगी महिला अनुकूल उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की तकनीक बताई. इस अवसर पर प्रतिभागियों के बीच उन्नत बीज एवं कृषि यंत्र का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में वैज्ञानिकों द्वारा महिला किसानों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्राकृतिक संसाधन संरक्षण, जलवायु अनुकूल कृषि एवं पोषण सुरक्षा पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र, पूर्वी सिंहभूम के वैज्ञानिकगण, कृषि विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्या तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहीं.

The post Jamshedpur-Rural : कृषि विज्ञान केन्द्र घाटशिला में महिला किसान गोष्ठी आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिए आधुनिक कृषि के मंत्र appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : बहरागोड़ा प्रखंड में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : राज्य सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार जिले में ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में जिला परिवहन कार्यालय (District Transport Office) द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया गया.

2 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान

यह विशेष अभियान 02 जुलाई 2026 से 08 सितंबर 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों के अनुसार संचालित किया जा रहा है. बहरागोड़ा में आयोजित इस शिविर का संचालन जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में किया गया. शिविर में कुल 252 आवेदकों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया, जिनमें से 207 आवेदकों को सफलतापूर्वक लर्नर लाइसेंस जारी किया गया. शेष आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों अथवा अन्य निर्धारित मानकों की पूर्ति नहीं होने के कारण नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

विधायक समीर मोहंती ने बांटे लर्नर लाइसेंस

शिविर में लर्नर लाइसेंस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को विधायक श्री समीर मोहंती, बीस सूत्री अध्यक्ष श्री समित मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री केशव भारती ने अपने हाथों से लर्नर लाइसेंस प्रदान किया.

सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

इस अवसर पर उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा (Road Safety) एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. उन्हें सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट एवं बुकलेट वितरित करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का संदेश दिया गया. इस पूरे कार्यक्रम में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की टीम भी मुख्य रूप से उपस्थित रही.

The post Jamshedpur : बहरागोड़ा प्रखंड में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन appeared first on Udit Vani.

National : राजस्थान में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, मेडिकल देखभाल जारी
उदित वाणी, जयपुर : राजस्थान के झालावाड़ जिले के अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया. बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ और समय से पहले जन्म होने के कारण बच्चे अभी मेडिकल देखरेख में हैं.

झालावाड़ शहर के भोई मोहल्ले की रहने वाली और अरुण कश्यप की पत्नी ज्योति कश्यप ने बुधवार सुबह करीब 11:50 बजे चार बच्चों को जन्म दिया. इस घटना ने पूरे अस्पताल का ध्यान खींचा और डॉक्टरों ने इसे बेहद दुर्लभ घटना बताया.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, चारों बच्चे गर्भावस्था के लगभग 29वें सप्ताह में पैदा हुए और समय से पहले जन्म और कम वजन के कारण उन्हें नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है.

बच्चों के डॉक्टर (पीडियाट्रिशियन) डॉ. नरेश मीणा ने बताया कि बच्चों के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हैं और उन्हें खास मेडिकल देखभाल और सांस लेने के लिए रेस्पिरेटरी सपोर्ट की जरूरत है.

तीन बच्चों का वजन लगभग 1.1 किलोग्राम है, जबकि चौथी बच्ची का वजन लगभग 1.2 किलोग्राम है. आम तौर पर, समय पूरा होने पर पैदा हुए स्वस्थ बच्चे का वजन 2.5 किलोग्राम या उससे ज्यादा होता है, इसलिए इस मामले में बच्चों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है.

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम, जिसमें रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. विशाल नागर और डॉ. विजय बकोलिया शामिल हैं, लगातार बच्चों की निगरानी कर रही है.

डॉ. विशाल नागर ने इस डिलीवरी को बेहद दुर्लभ घटना बताया. उन्होंने कहा, “एक साथ चार बच्चों का जन्म (क्वाड्रुपलेट प्रेग्नेंसी) आम बात नहीं है और ऐसा बहुत कम मामलों में होता है. मेरे मेडिकल करियर में यह पहली बार है, जब मैंने एक ही डिलीवरी में चार बच्चों का जन्म देखा है.”

यह ज्योति कश्यप की दूसरी प्रेग्नेंसी है. इस जोड़े की पहले से ही चार साल की एक बेटी है.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मां की हालत स्थिर है और उन्हें गायनेकोलॉजी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि नवजात बच्चों को एनआईसीयू में गहन मेडिकल देखभाल दी जा रही है.

डॉक्टर उम्मीद बनाए हुए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि समय से पहले जन्म और कम वजन के कारण आने वाले दिनों में बच्चों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत होगी.

(आईएएनएस)

The post National : राजस्थान में महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, मेडिकल देखभाल जारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Football League : जमशेदपुर FC रिजर्व्स ने टाटा स्टील को 3-1 से हराया
उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रीमियर डिवीजन में जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स ने टाटा स्टील को 3-1 से हरा दिया. मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया. लॉमसांगजुआला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए. उन्होंने 34वें मिनट में टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. पहले हाफ के इंजरी टाइम में थिंगबैजाम सचिन सिंह ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. दूसरे हाफ में टाटा स्टील ने 58वें मिनट में आशामन हेम्ब्रम के गोल से वापसी की कोशिश की, लेकिन 75वें मिनट में लॉमसांगजुआला ने अपना दूसरा गोल कर मैच 3-1 से अपने पक्ष में समाप्त कर दिया.

सुपर डिवीजन

गोपाल मैदान पर जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर ने सिशु डोम कम क्लब को 5-1 से करारी शिकस्त दी. बुद्धेश्वर टुडू ने शानदार हैट्रिक लगाई (5′, 26′ और इंजरी टाइम में). रवि राज मुर्मू (40′) और राजा राम मरडी (83′) ने भी गोल किए. सिशु डोम कम क्लब की ओर से राकेश हांसदा ने 12वें मिनट में एक गोल किया.

ए डिवीजन (ग्रुप ए)

आर्मरी ग्राउंड पर अरुणा समिति क्लब ने यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया. प्रीत सोना (32′) और निरज करवा (57′) के गोलों से अरुणा समिति को जीत मिली, जबकि अशिक मुदुइया (36′) ने यूनाइटेड के लिए गोल किया. उधर, टेल्को ग्राउंड पर ग्राम विकास केंद्र और जमशेदपुर एफसी यूथ के बीच 1-1 से ड्रा रहा. राजवीर कपूर (49′) और भीम हांसदा (53′) ने गोल किए. जमशेदपुर एफसी यूथ के मोतय देवगम को 64वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया गया, फिर भी 10 खिलाड़ियों वाली टीम ने ड्रा बचाया.

The post Jamshedpur Football League : जमशेदपुर FC रिजर्व्स ने टाटा स्टील को 3-1 से हराया appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : देवघर में 19 जुलाई को होगी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक
उदित वाणी, देवघर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025–27 की एकदिवसीय तृतीय कार्य समिति की बैठक आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने जा रही है. देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में यह महत्वपूर्ण बैठक देवघर स्थित जैन मंदिर में संपन्न होगी. बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तैयार की जाएगी.

प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष बैठक की अध्यक्षता सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे. संगठन की मजबूती, सामाजिक और सेवा कार्यों के विस्तार के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों को धरातल पर अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बैठक संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

आय-व्यय का अनुमोदन और संविधान संशोधन पर होगी चर्चा

बैठक के एजेंडे की जानकारी देते हुए प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पिछली कार्य समिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी. इसके बाद प्रांतीय महामंत्री द्वारा संगठन की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ा विस्तृत प्रतिवेदन सदन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. संगठन की वित्तीय पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने के लिए बैठक में अंकेक्षित आय-व्यय का अनुमोदन भी किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, सम्मेलन के संविधान संशोधन को लेकर प्राप्त हुए विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. इस दौरान संगठन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अपने लंबे अनुभव एवं मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव देंगे.

झारखंड के विभिन्न जिलों से जुटेंगे 200 से अधिक प्रतिनिधि

इस प्रांतीय बैठक का एक प्रमुख उद्देश्य आगामी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा से जुड़े कार्यक्रमों की मजबूत रूपरेखा तैयार करना है. बैठक में विभिन्न जिलों से आने वाले प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, स्थानीय सुझावों एवं भावी योजनाओं से पूरी कार्य समिति को अवगत कराएंगे. प्रांतीय महामंत्री श्री जैन के अनुसार, इस बैठक में अकेले रांची से 20 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेने पहुंच रहे हैं, जबकि पूरे झारखंड के अलग-अलग जिलों से 200 से भी अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी.

यह पूरी जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ द्वारा दी गई है.

The post Jharkhand : देवघर में 19 जुलाई को होगी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्य समिति की बैठक appeared first on Udit Vani.

Seraikela-Kharsawan: JLKM ने सरायकेला-खरसावां जिला समिति का किया पुनर्गठन, दीपक महतो फिर बने जिलाध्यक्ष
उदित वाणी, सरायकेला : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है. पार्टी की केंद्रीय टीम द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के अनुमोदन के बाद जारी सूची में दीपक महतो को एक बार फिर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पार्टी के इस निर्णय को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, संघर्षशील कार्यशैली और नेतृत्व पर केंद्रीय नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है.

गौरतलब है कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के गठन के समय भी सरायकेला-खरसावां जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में दीपक महतो को ही जिम्मेदारी दी गई थी. इससे पहले वे भाषा-खतियान आंदोलन के दौरान भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. JLKM के गठन के बाद उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने तथा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उल्लेखनीय योगदान दिया. इन्हीं संगठनात्मक क्षमताओं और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है.

दीपक महतो सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र रगामांटीया गांव के निवासी हैं. वे एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और आज भी कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण परिवेश से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर कार्यकर्ताओं के बीच एक जमीनी एवं लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान बनाई है. वे लंबे समय से किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं.

पार्टी द्वारा घोषित नई जिला कार्यकारिणी में आदित्य कुमार को नगर अध्यक्ष, रोहित कुमार प्रधान को कोषाध्यक्ष तथा रूपेश वर्मा, विष्णुपद महतो, कृष्ण कुम्हार, कमलेश महतो और सरोज कुमार महतो को महासचिव बनाया गया है. वहीं हेमंत कुमार महतो, प्राणेश्वर प्रसाद, भरत महतो, विश्वनाथ कुमार, प्रेम चंद महतो, पूर्ण शशि महतो, पारसनाथ महतो, नरेन्द्र प्रसाद, राजीव कुमार और अर्जुन महतो को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. माधव महतो को जिला प्रवक्ता तथा राजेश कुमार, प्रकाश कुमार महतो और गोपाल महतो को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी देकर संगठन को और व्यापक स्वरूप प्रदान किया गया है.

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीति, सिद्धांत और जनहित के मुद्दों के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया है. साथ ही कहा गया कि आगामी दिनों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं और किसानों को जोड़ने तथा झारखंडी अस्मिता, भाषा-खतियान, स्थानीय अधिकार और जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा.

नई जिला समिति के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी नेताओं और समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि दीपक महतो के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां जिला संगठन नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा तथा पार्टी की विचारधारा और जनआंदोलनों को गांव-गांव तक पहुंचाकर आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगा.

The post Seraikela-Kharsawan: JLKM ने सरायकेला-खरसावां जिला समिति का किया पुनर्गठन, दीपक महतो फिर बने जिलाध्यक्ष appeared first on Udit Vani.

आदित्यपुर वॉर्ड संख्या-17 में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान की मांग
उदित वाणी, आदित्यपुर : वॉर्ड संख्या-17 में पेयजल संकट से जूझ रहे नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिक संघ तथा पीएनवीएस श्रमिक एवं निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति की टीम ने अध्यक्ष रामचंद्र पासवान के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त एजाज अनवर से भेंट की। इस दौरान टीम ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अधिकारी का अभिनंदन किया और क्षेत्र की जल समस्या पर विस्तार से चर्चा की।

नव नियुक्त अपर नगर आयुक्त को दी गई समस्याओं की जानकारी

टीम ने अपर नगर आयुक्त एजाज अनवर को वॉर्ड संख्या-17 में गहराती पेयजल समस्या की जानकारी देते हुए त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को विगत समय से जल संकट का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। संघ के सदस्य समस्या के दीर्घकालिक समाधान पर भी चर्चा की। जल समस्या के निराकरण हेतु नल जल टेस्टिंग का आश्वासन

नए अपर नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वॉर्ड संख्या-17 क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए इस वर्ष के अंत तक नल जल टेस्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर लगातार निगरानी रखने और आवश्यक दिशा-निर्देश देने की भी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रतिनिधिमंडल में गणमान्य नागरिकों की भागीदारी

इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रपति से पुरस्कृत संध्या प्रधान सहित कैलाश साह, सी एल सिंह, जवाहर लाल सिंह, नीरज कुमार निरंजन, एच आर दत्ता, विश्वमोहन कुमार व शिक्षाविद् एस डी प्रसाद सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की ओर से संयुक्त रूप से समस्याओं को रखा। सभी ने मिलकर नगर प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की आवश्यकता जताई।

कीवर्ड्स (Keywords): आदित्यपुर, वॉर्ड संख्या-17, पेयजल समस्या, नगर निगम, नल जल टेस्टिंग, वरिष्ठ नागरिक संघ, नगर आयुक्त

The post आदित्यपुर वॉर्ड संख्या-17 में पेयजल समस्या के त्वरित समाधान की मांग appeared first on Udit Vani.

RAILWAY : टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, 17 जुलाई से लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन की संरचना (रैक) में बदलाव का निर्णय लिया है. इसके तहत ट्रेन में एक सामान्य (जनरल) कोच की जगह अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा. नई व्यवस्था 17 जुलाई 2026 से टाटानगर से खुलने वाली ट्रेन तथा 18 जुलाई 2026 से बक्सर से रवाना होने वाली ट्रेन में प्रभावी होगी.

दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर इस ट्रेन में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी. उनका कहना था कि टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि उपलब्ध स्लीपर बर्थ यात्रियों की जरूरत के अनुरूप नहीं थीं. रेलवे ने मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए अब एक जनरल कोच के स्थान पर अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया है.

अरुण कुमार जोशी ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से बिहार और झारखंड के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भविष्य में इस ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर कोचों के साथ-साथ एसी थ्री-टियर इकोनॉमी कोच बढ़ाने के लिए भी रेलवे स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे. रेलवे के इस फैसले से आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को वेटिंग की समस्या से भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

The post RAILWAY : टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में बढ़ेगी यात्रियों की सुविधा, 17 जुलाई से लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur-Rural: मुसाबनी में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, टाटा मैजिक समेत दो गिरफ्तार; वाहन मालिक पर भी केस
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुसाबनी थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन को जब्त करते हुए उसके चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है. मामले में वाहन मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई की मध्यरात्रि सूचना मिली थी कि लाल रंग की टाटा मैजिक से अवैध शराब की खेप मुसाबनी क्षेत्र में खपाने की तैयारी है. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर एचसीएल कंपनी के प्रशिक्षण भवन के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक (संख्या JH05BN-2155) को रोककर तलाशी ली गई.

जांच में वाहन से 25 कार्टन में 300 बोतल किंगफिशर बीयर तथा एक कार्टन में 12 बोतल 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलीट व्हिस्की बरामद हुई. पूछताछ में चालक जानूम सिंह सुंडी (25) और खलासी सोमा पूर्ति (30) ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप जादूगोड़ा-माटीगोड़ा स्थित शराब दुकान से लेकर पुरुलिया में बुधराम बेसरा के घर पहुंचाई जानी थी, जहां इसकी बिक्री की योजना थी. जांच में यह भी सामने आया कि जब्त टाटा मैजिक वाहन भी बुधराम बेसरा का है.

पुलिस ने मौके से शराब की पूरी खेप और वाहन जब्त कर लिया. दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वाहन मालिक बुधराम बेसरा को भी मामले में आरोपी बनाया गया है.

The post Jamshedpur-Rural: मुसाबनी में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, टाटा मैजिक समेत दो गिरफ्तार; वाहन मालिक पर भी केस appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : CCTV ने खोला मोबाइल चोरी का राज, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-GRP ने नाबालिग को दबोचा,चोरी का फोन बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है. संयुक्त कार्रवाई में मोबाइल चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए एक नाबालिग को चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ पकड़ लिया गया. आरोपी को किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर के लंका टोला निवासी 17 वर्षीय राजा कुमार झा पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री बापी मिध्या का मोबाइल चोरी करने का आरोप है. घटना की शिकायत मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम हरकत में आ गई. सबसे पहले स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां स्पष्ट होने के बाद उसकी पहचान की गई और संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई.

संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया. पूछताछ में नाबालिग ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. बरामद मोबाइल को जब्त कर लिया गया है.

बताया गया कि यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल तथा रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. अभियान का नेतृत्व आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बलबीर प्रसाद ने किया, जबकि पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर आरपीएफ टाटानगर और जीआरपी थाना प्रभारी की निगरानी में संपन्न हुई.

रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में लगातार गश्त, सीसीटीवी निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे सुरक्षा कर्मियों को दें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसरों में अपराध करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

The post Jamshedpur : CCTV ने खोला मोबाइल चोरी का राज, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में RPF-GRP ने नाबालिग को दबोचा,चोरी का फोन बरामद appeared first on Udit Vani.